place Current Pin : 822114
Loading...


होली के दिन 4 घटे रहेगा चंद्र ग्रहण, चंद्र ग्रहण का असर भारत में होगा या नहीं जाने पूरी खबर

location_on भारत access_time 17-Mar-24, 04:52 PM

👁 140 | toll 76



1 0.5 star
Public

होली के दिन 4 घंटे का चंद्र ग्रहण लगने वाला है। बनारस के खगोलशास्त्री पं. श्रवण आचार्य ने जानकारी दी है कि 25 मार्च दिन सोमवार को लगने वाले चंद्र ग्रहण को सिर्फ यूरोप, उत्तर-पूर्व एशिया, उत्तर और दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, आर्कटिक और अंटार्कटिका आदि देशों में देखा जा सकेगा। आचार्य के अनुसार ये चंद्र ग्रहण भारत के किसी हिस्से में दिखाई नहीं पड़ेगा। इसलिए भारत में इसका असर होली पर नहीं पड़ेगा। उनके अनुसार चंद्र ग्रहण के दौरान माने जाने वाले नियमों का पालन उन्हीं स्थानों पर होता है, जहां ये दिखाई पड़ता है। इसलिए होली में रंग-गुलाल के उत्सव पर इसका असर नहीं पड़ेगा। @कितनी देर रहेगा चंद्र ग्रहण 👇🏻 जानकारों के अनुसार चंद्र ग्रहण की स्थिति साल में कई बार पैदा होती है। इस साल यानी 2024 का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च, सोमवार को दिखाई देगा। देशभर में इसी दिन होली का उत्सव भी मनाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार चंद्र ग्रहण सुबह 10 बजकर 23 मिनिट से शुरू होगा और दोपहर 03 बजकर 02 मिनिट तक इसका समय रहेगा। दूसरे शब्दों में चंद्र ग्रहण का कुल समय लगभग 4 घंटे 39 मिनिट का रहेगा। @दशकों में एक बार पेश आता है ऐसा संयोग 👇🏻 आपको बता दें कि बार चंद्र ग्रहण एक साल में कई बार लग सकते हैं। वैज्ञानिक नजरिये से बात करें तो चंद्र ग्रहण असल में एक खगोलीय घटना है। लेकिन हमारे देश में इसे धर्म और ज्योतिष से जोड़कर देखा जाता है। इस बार होली पर चंद्र ग्रहण का संयोग बन रहा है। ये संयोग कई दशकों के बाद पेश आया है। बहरहाल, इस बार के चंद्र ग्रहण का असर हमारे रंगो के त्योहार पर नहीं पड़ेगा।


Trending in related area :

#1
टंडवा के उपप्रमुख बबलू सागर मुंडा पर हुआ जानलेवा हमला, गोली लगने से उनका निजी सुरक्षाकर्मी हुआ घायल

location_on खलारी
access_time 29-Sep-21, 08:09 PM
#2
"सहारा इंडिया अब लीलने लगी जिंदगियां" सहारा इंडिया के एजेंट गणेश नोनिया की मौत के चार माह बाद अब एजेंट की पिटाई से खाताधारक की मौत

location_on Gomia
access_time 30-Mar-22, 12:51 PM
#3
स्वांग हवाई अड्डा में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का कंकाल रूपी शव, क्षत-विक्षत हालत में होने से नहीं हुई शिनाख्त

location_on Gomia
access_time 17-Nov-22, 09:45 AM
#4
आईईएल पुलिस ने दहेज उत्पीड़न मामले में फरार वारंटी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

location_on Gomia
access_time 09-Jan-21, 11:48 PM
#5
पीएनबी सुरही में लगा लोन मुक्ति शिविर

location_on Nawadih
access_time 02-Feb-21, 08:32 PM

More from 1 :

झारखंड में एक गांव है, जहां बरसो पानी जोर से कहने और ताली बजाने पर बारिश होने लगती है, वैज्ञानिक भी इस रहस्य को नहीं सुलझा सके

location_on हजारीबाग
access_time 21-Feb-25, 09:31 AM

स्वर्गीय सुधीर महतो के निधन से गांव ने एक अनुभवी, कुशल, और योग्य व्यक्ति को खो दिया- मंत्री योगेन्द्र प्रसाद

location_on कसमार
access_time 10-Dec-24, 09:47 PM

गोमिया विधायक योगेन्द्र प्रसाद को मंत्री बनाने का मांग झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष सह मिडिया प्रभारी बिक्की महतो ने किया

location_on पेटरवार
access_time 01-Dec-24, 08:12 PM

सहायक अध्यापक एवं झामुमो के सक्रिय एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता के निधन समाचार सुन अंतिम दर्शन करने श्मशान घाट पहुंचे गोमिया विधायक

location_on कसमार
access_time 29-Nov-24, 09:58 PM

दिव्यांगों के सतत विकास हेतु समेकित प्रयास की जरूरत: अमर बाउरी

location_on बोकारो
access_time 05-Oct-24, 06:41 PM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play