place Current Pin : 822114
Loading...


तेज रफ्तार में ट्रेलर बाइक को टक्कर मारते हुए एक कार पर पलट गई,बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल,कार क्षतिग्रस्त….

location_on पेटरवार access_time 25-Feb-24, 07:43 PM

👁 191 | toll 92



1 1.0 star
Public

पेटरवार थाना क्षेत्र के एनएच-23 पर एक ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार शख्स बुरी तरह से घायल हो गया है।वहीं टक्कर मारने के बाद ट्रेलर सड़क किनारे खड़ी एक कार पर पलट गया। जिससे कार को भी क्षति पहुंची है। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।लोगों ने घायल को उठाकर पेटरवार समुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया।जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल शख्स को बेहतर इलाज के लिए राँची रेफर कर दिया।घायल युवक का नाम मुकेश कुमार (29) है और वह गोमिया प्रखंड के स्वांग का रहने वाला है। इस संबंध में पेटरवार थाना के चौकीदार दीपक महतो ने बताया कि सीमेंट लदा ट्रेलर बोकारो से रामगढ़ की ओर जा रहा था।वहीं बाइक सवार युवक राँची से अपने घर गोमिया स्वांग जा रहा था। इसी क्रम में दुर्घटना हो गई। घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।बताया जाता है कि बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद ट्रेलर सड़क के किनारे खड़ी कार पर पलट गया।जिससे कार को क्षति पहुंची है।हालांकि गनीमत यह रही कि कार के अंदर कोई बैठा नहीं था। वरना बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था। कार पर बैठा शख्स सड़क किनारे कार खड़ी कर लघुशंका करने गया था। वही ट्रेलर का मालिक रामगढ़ जिला अंतर्गत गोला थाना क्षेत्र के मगनपुर का बताया जा रहा है।



More from 1 :

झारखंड में एक गांव है, जहां बरसो पानी जोर से कहने और ताली बजाने पर बारिश होने लगती है, वैज्ञानिक भी इस रहस्य को नहीं सुलझा सके

location_on हजारीबाग
access_time 21-Feb-25, 09:31 AM

स्वर्गीय सुधीर महतो के निधन से गांव ने एक अनुभवी, कुशल, और योग्य व्यक्ति को खो दिया- मंत्री योगेन्द्र प्रसाद

location_on कसमार
access_time 10-Dec-24, 09:47 PM

गोमिया विधायक योगेन्द्र प्रसाद को मंत्री बनाने का मांग झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष सह मिडिया प्रभारी बिक्की महतो ने किया

location_on पेटरवार
access_time 01-Dec-24, 08:12 PM

सहायक अध्यापक एवं झामुमो के सक्रिय एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता के निधन समाचार सुन अंतिम दर्शन करने श्मशान घाट पहुंचे गोमिया विधायक

location_on कसमार
access_time 29-Nov-24, 09:58 PM

दिव्यांगों के सतत विकास हेतु समेकित प्रयास की जरूरत: अमर बाउरी

location_on बोकारो
access_time 05-Oct-24, 06:41 PM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play