place Current Pin : 822114
Loading...


घर में सोए दंपती का दम घुटा, पति की मौत, पत्नी अस्पताल में इलाजरत

location_on बेरमो access_time 15-Feb-24, 01:10 PM

👁 116 | toll 96



बबलु कुमार 5.0 star
Public

•हिंदुस्तान पूल दामोदर नदी स्थित शमशान घाट में आज किया जा रहा है अंतिम संस्कार पिछरी में बीते रात 52 वर्षीय विश्वनाथ मिश्रा व उसकी पत्नी कविता देवी अपने नव निर्मित घर के कमरे में जले हुए चूल्हा रखकर सोया हुआ था। जिससे दोनो का दम घुट गया और दोनो की हालत बिगड़ गया। इस दुखद घटना में पति विश्वनाथ मिश्रा की मौत हो गया और पत्नी को बेहतर इलाज बोकारो के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी स्थिति खतरों से बाहर बताया जा रहा है। घटना की जानकारी बुधवार की सुबह उसके पुत्र श्रीकांत मिश्रा ने पड़ोसी एवं स्थानीय लोगों को दिया जब मां पिता को जगाने उसके कमरे में गया था। पुत्र ने बाहर से आवाज लगाया कोई जबाब नहीं मिला तो दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। आनन फानन में दोनो पति पत्नी को सीसीएल केंद्रीय अस्पताल ढोरी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने पति विश्वनाथ मिश्रा को मृत घोषित कर दिया वही पत्नी कविता देवी को बेहतर इलाज के लिए बोकारो रेफर कर दिया। आज सुबह पिछरी हिंदुस्तान पूल दामोदर नदी स्थित शमशान घाट में अंतिम संस्कार किया जा रहा है। इस घटना से पूरा गांव गमगीन है। बता दे कि विश्वनाथ मिश्रा बहुत ही शांत स्वभाव व मृदभाषी व्यक्ति थे।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play