place Current Pin : 822114
Loading...


बिहार में कंट्रोल रूम में ऑन ड्यूटी महिला सिपाही ने की खुदकुशी, पति ने मेजर पर लगाए गंभीर आरोप

location_on बिहार access_time 14-Sep-23, 03:34 PM

👁 175 | toll 75



1 0.5 star
Public

समस्तीपुर। बड़ी खबर बिहार के समस्तीपुर जिले से सामने आ रही है, जहां ड्यूटी के दौरान महिला पुलिसकर्मी ने अपनी जान दे दी। दरअसल समस्तीपुर पुलिस महकमे में उस वक्त अफरातफरी माहौल हो गया, जब मुफस्सिल थाना परिसर स्थित डायल 112 कंट्रोल रूम में ड्यूटी पर तैनात महिला सिपाही 26 वर्षीय अर्चना कुमारी ने कंट्रोल रूम के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।बंद कमरे से पंखे से झूलता उसका शव मिला है। स्थानीय पुलिस ने कंट्रोल रूम का कमरा तोड़कर मृतका का शव बाहर निकाला। पुलिस शव कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि खुदकशी से पहले मृतका ने अपने पति पुलिसकर्मी सुमन कुमार के व्हाट्सएप पर एक सुसाइड नोट भेज दिया। जिसके बाद पति को इस घटना की जानकारी मिली। उसने स्थानीय पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। जानकारी के अनुसार मृतका अर्चना कुमारी गया जिला के खिजासराय थाना के मनदेई गांव की रहने वाली थी। दोनों पति-पत्नी समस्तीपुर जिला बल में सिपाही हैं। दो माह पूर्व से मृतका के पति सुमन कुमार सस्पेंड थे। इस कारण वह काफी तनाव में थी। पति ने तनाव के चलते खुदकशी की आशंका जताई है। इस मामले में मृतक महिला पुलिसकर्मी अर्चना के पति सुमन ने बताया कि वह पहले किराए के मकान लेकर रहता था और सरकारी मकान अलॉट करने के लिए आवेदन दिए हुए था। उसके नाम पर पुलिस लाइन में मकान अलॉट हुआ और जब वह चाबी लेने के लिए मेजर के पास गए, तो ताला तोड़ने का मौखिक आदेश दिया गया, जब वह रूम का ताला तोड़कर उसमें रहना शुरू किया, तो मेजर के द्वारा शिकायत की गई और उसे सस्पेंड कर दिया गया।अर्चना के पति ने पुलिस लाइन के मेजर नयन कुमार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। सुमन ने बताया कि मिठाई और पैसा उसे हर महीने चाहिए था। मेजर के ऊपर साजिश रचने और सस्पेंड करने का गंभीर आरोप लगाया गया है।सूचना मिलते ही सदर डीएसपी संजय पांडे, नगर थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य घटनास्थल पर पहुंचे। सदर डीएसपी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है और आगे आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस घटना को लेकर इसके परिवार वालों को सूचना दी गई।



More from 1 :

झारखंड में एक गांव है, जहां बरसो पानी जोर से कहने और ताली बजाने पर बारिश होने लगती है, वैज्ञानिक भी इस रहस्य को नहीं सुलझा सके

location_on हजारीबाग
access_time 21-Feb-25, 09:31 AM

स्वर्गीय सुधीर महतो के निधन से गांव ने एक अनुभवी, कुशल, और योग्य व्यक्ति को खो दिया- मंत्री योगेन्द्र प्रसाद

location_on कसमार
access_time 10-Dec-24, 09:47 PM

गोमिया विधायक योगेन्द्र प्रसाद को मंत्री बनाने का मांग झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष सह मिडिया प्रभारी बिक्की महतो ने किया

location_on पेटरवार
access_time 01-Dec-24, 08:12 PM

सहायक अध्यापक एवं झामुमो के सक्रिय एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता के निधन समाचार सुन अंतिम दर्शन करने श्मशान घाट पहुंचे गोमिया विधायक

location_on कसमार
access_time 29-Nov-24, 09:58 PM

दिव्यांगों के सतत विकास हेतु समेकित प्रयास की जरूरत: अमर बाउरी

location_on बोकारो
access_time 05-Oct-24, 06:41 PM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play