place Current Pin : 822114
Loading...


मंत्री मलय घटक के उद्घाटन के बाद स्वामी विवेकानंद की मूर्ति का किया गया शुद्धिकरण

location_on durgapur, west bangal access_time 13-Jan-21, 03:16 PM

👁 189 | toll 92



1 1.7 star
Public

टोनी आलम, एएनएम न्यूज़, दुर्गापुर : स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर शुभेंदु अधिकारी द्वारा मुर्ति के उद्घाटन की बात थी। मगर मंगलवार को ही जल्दी जल्दी राज्य के मंत्री मलय घटक ने मुर्ति का उद्घाटन कर दिया। इसी वजह से इनामुल लाला के लोगों द्वारा स्वामी जी की मुर्ति का अनावरण होने से मुर्ति अपवित्र हो गई। इसी वजह से बुधवार को स्वामी विवेकानंद की मुर्ति की शुद्धिकरण के लिए तृणमूल को छोड़कर भाजपा मे शामिल चंद्रशेखर बैनर्जी ने गंगा जल से नहलाया। दक्षिण बंगाल राष्ट्रीय परिवहन संस्था के प्रयास से दुर्गापुर बराज रोड पर राज्य सड़क के किनारे स्वामी विवेकानंद की मुर्ति लगाई गई थी जिसकी लागत करीब 11 लाख रुपये थी। दुर्गापुर नगर निगम के तत्कालीन बोरो चेयरमैन और तृणमूल कांग्रेस के पूर्व महासचिव चंद्रशेखर बैनर्जी कै प्रयास से उनके अपने वार्ड मे मुर्ति लगाई गई। चूंकि चंद्रशेखर बैनर्जी को शुभेंदु अधिकारी का करीबी समझा जाता है इसी वजह से जब शुभेंदु ने भाजपा का दामन थाम लिया उसी दिन चंद्रशेखर बैनर्जी भी भाजपा मे आ गए। चंद्रशेखर बैनर्जी ने कहा कि मंगलवार को दुर्गापुर मे सभा करने आए शुभेंदु अधिकारी द्वारा ही इस मुर्ति के अनावरण की बात थी। मगर उससे पहले ही राज्य के श्रम और कानुन मंत्री मलय घटक ने जल्दी मुर्ति का अनावरण कर दिया जिससे चंद्रशेखर बैनर्जी और भाजपा समर्थक काफी नाराज हैं। मलय घटक के हाथो उद्घाटन किए मुर्ति को शुद्ध किया गया।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play