place Current Pin : 822114
Loading...


झामुमो 11 जनवरी को खलारी में मनाएगा शिबू सोरेन का जन्मदिन

location_on खलारी access_time 04-Jan-23, 08:49 PM

👁 120 | toll 46



MCN NEWS check_circle 4.5 star
Public

खलारी। झामुमो खलारी प्रखंड कार्यालय में बुधवार को पार्टी की एक आवश्यक बैठक अनिल पासवान की अध्यक्षता किया गया। बैठक में प्रखंड कमेटी के सभी पदाधिकारियों के क्रियाकलापों पर चर्चा किया गया। साथ ही 11 जनवरी को झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन का जन्मदिन प धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।बैठक के अंत में बताया गया कि खलारी-पिपरवार कोयलांचल के समस्त नागरिकों के द्वारा छह जनवरी को झारखंड से राज्यसभा सांसद डॉ.महुआ माजी का नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें समस्त झामुमो खलारी प्रखंड कमेटी व झामुमो खलारी के सभी विंग एक साथ भव्य स्वागत करेगी। बैठक में प्रमुख रूप से प्रखंड उपाध्यक्ष राजेश प्रसाद, अरुण यादव, सुभाष प्रजापति, दिनेष्वर सिंह, चितरंजन सिंह, राजकुमार भोगता, जैनुल खान, सीतलाल महतो, विशाल पासवान, छोटू राम, शंभू दास, हैदर खान, शाहीद अंसारी, विक्की मुंडा, रवींद्रनाथ राम, सुशील राम, लालदेव महतो, नागेंद्र कुमार सिंह, गौतम यादव, संदीप यादव, अजय मुंडा आदि उपस्थित थे।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play