place Current Pin : 822114
Loading...


14 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

location_on India access_time 03-Nov-22, 02:05 PM

👁 163 | toll 76



Lalkishor mahto 2.0 star
Public

*🎯आज की वाणी👉* 🌹 *रोहते सायकैर्विद्धं ,* *वनं परशुना हतम् ।* *वाचा दुरुक्तं बीभत्सं* *न संरोहति वाक्क्षतम्॥* * भावार्थ👉* _बाणों से छलनी और फरसे से काटा गया जंगल पुनः हरा -भरा हो जाता है लेकिन घृणापूर्ण कटु -वचन से बना घाव कभी नहीं भरता।_ 🌹 *14 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉* 1066 – हेस्टिंग्स के निकट विलियम के नेतृत्व में नार्मन सेना ने इंग्लैंड को हराया और वहाँ के राजा हेराल्ड द्वितीय की हत्या कर दी। 1700 - रब्बी जुदाह हासिड और चाइम मोलोचो यरूशलेम में आया। 1745 - फ्रेंच सहायता काफिला मॉन्ट्रो स्कॉटलैंड पहुंचा। 1756 - मैत्री और व्यापार का एक समझौता सुल्तान ओसमान III द्वारा हस्ताक्षरित किया गया, और राजा फ्रेडरिक वी। डेनमार्क ने ओटोमन साम्राज्य के लिए असाधारण प्रतिनिधि नियुक्त किया। 1758 - हचकिर्क की लड़ाई, सक्सन में ऑस्ट्रियाई सेना ने प्रशिया को हराया। 1760 – रुस और आस्ट्रिया की सेना जर्मनी की राजधानी बर्लिन से हटी। 1882 – शिमला में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना की गई। यह ब्रिटिश उपनिवेशवादी सरकार द्वारा कलकत्ता, मुंबई और मद्रास के बाद स्थापित किया गया भारत का चौथा विश्वविद्यालय था। 1913 – ब्रिटेन के दक्षिण वेल्स स्थित यूनिवर्सल कोयले की खदानों में विस्फोट से 439 लोगों की मौत हो गई। 1914 – गैरेट मोर्गन ने गैस मास्क की खोज की और उसका पेंटेट कराया। 1933 – एडॉल्फ हिटलर ने जर्मनी के लीग ऑफ नेशन्स से अलग होने की घोषणा की। 1943 – इटली ने जर्मनी के पूर्व मित्र राष्ट्रों के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की। 1943 - जापान ने फिलीपींस की स्वतंत्रता की घोषणा की। 1946 - हालैंड और इंडोनेशिया के बीच संघर्ष विराम समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। 1948 - इजरायल और मिस्र के बीच जबरदस्त लड़ाई शुरु। 1952 – संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक पहली बार न्यूयॉर्क के मौजूदा मुख्यालय में हुई। 1953 - भारत में संपदा शुल्क अधिनियम प्रभाव में आया। 1956 – डॉ. भीमराव अंबेडकर ने नागपुर में 3,85,000 अनुयायियों के साथ बौद्ध धर्म स्वीकार किया। 1964 – डॉक्टर मार्टिन लूथर किंग जूनियर को केवल 35 साल की उम्र में अमेरिकी समाज में रंगभेद के विरुद्ध अहिंसात्मक आंदोलन चलाने के लिए पुरस्कृत किया गया। 1964 - अमेरिका के जॉर्जिया प्रांत में जन्मे किंग नोबेल शांति पुरस्कार पाने वाले सबसे कम उम्र के शख्स बने। 1968 – मैक्सिको सिटी में आयोजित ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों में अमेरिकी धावक जिम हाइनेस ने 100 मीटर की दौड़ 9.95 सेकेंड में पूरी कर कीर्तिमान बनाया। 1968 – अपोलो-7 के अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा यान के अंदर से पहली बार टीवी पर सजीव प्रसारण किया गया। 1979 - जर्मनी के बॉन में परमाणु ऊर्जा के खिलाफ एक लाख लोगों ने प्रदर्शन किया। 1981 - होस्नी मुबारक मिस्र के चौथे राष्ट्रपति बने। 1988 – अमेरिका ने नेवाडा में परमाणु परीक्षण किया। 1997 - ब्रिटेन की महारानी ऐलिजाबेथ द्वितीय और प्रिंस फ़िलिप ने अमृतसर के जलियांवाला बाग़ में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। 1999 - परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि (सी.टी.बी.टी.) अमेरिकी सीनेट में नामंजूर। 2000 - संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा पाक समेत 22 देशों में अपने दूतावास बंद। 2002 - कतर में मिलने के वायदे के साथ 14वें एशियाई खेलों का बुसान में रंगारंग समापन। 2004 - पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ को सेना प्रमुख बनाये रखने वाला विधेयक पारित किया। 2007 - अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने चिकित्सा और कृषि क्षेत्रों में परमाणु प्रौद्योगिकी के प्रयोग के लिए नेपाल को मंजूरी प्रदान की। 2008 - भारतीय रिजर्व बैंक ने म्युचुअल फंड्स की ज़रूरतें पूरी करने के लिए अतिरिक्त 200 अरब रुपये जारी करने की घोषणा की। 2010 - राजधानी दिल्ली में चल रहे 19वें राष्ट्रमंडल खेलों का समापन हुआ। 2012 - नाइजीरिया की एक मस्जिद में बंदूकधारियों ने 20 लोगों की हत्या की। 2019 - अर्थशास्‍त्र के लिए 2019 का नोबेल पुरस्‍कार भारतीय मूल के अमरीकी नागरिक अभिजीत बनर्जी और उनकी पत्‍नी एस्‍थर डयूफ्लो तथा माइकल क्रेमर को संयुक्‍त रूप से देने की घोषणा। 2019 - रूस ने कैलिबर क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया। 2019 - भारत - कजाकिस्‍तान का चौथा संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास काजिंद-2019 उत्‍तराखंड के पिथौड़ागढ़ में समाप्‍त हुआ। 2020 - विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने पुर्तगाल के विदेश मंत्री आगस्‍तो सन्‍टोस के साथ मंत्रिस्‍तर की समीक्षा बैठक की सहअध्‍यक्षता की। 2020 - पाकिस्‍तान एक बार फ‍िर से संयुक्‍त राष्‍ट्र मानवाधिकार परिषद का सदस्‍य बना। पाकिस्‍तान को सबसे अधिक मत म‍िले व चीन, नेपाल और उज्‍बेक‍िस्‍तान भी सदस्‍य बने। 2020 - भारत और फ्रांस अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) के तीसरे सम्मेलन में आईएसए के अध्यक्ष और सह-अध्यक्ष फिर चुने गए। 2021 - भारत को रिकॉर्ड छठे कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में भारी बहुमत से फिर चुना गया। 2021 - दक्षिणी ताइवान में एक इमारत में भीषण आग लगने से कम से कम 46 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए। *14 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉* 1643 - बहादुर शाह प्रथम, दिल्ली (भारत) का मुग़ल बादशाह। 1863 - लालू भाई सामलदास मेहता - प्रसिद्ध उद्योगपति थे।1926 में ब्रिटिश सरकार ने उन्हें 'सर' की उपाधि दी थी। 1884 - लाला हरदयाल - भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी और अमेरीका में 'गदर पार्टी' के संस्थापक का जन्म दिल्ली में हुआ। 1924 - वीरेन्द्र कुमार भट्टाचार्य असमिया साहित्यकार थे। 1930 - मोबुतु सेस सीको - जैरे के राष्ट्रपति थे। 1931 - निखिल रंजन बैनर्जी- संगीतकार। 1950 - सेकेंड लेफ़्टिनेंट अरुण खेत्रपाल - परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक। 1961 - परमीत सेठी हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता। 1979 - रित्विक भट्टाचार्य - भारत के स्कवेश खिलाड़ी हैं। 1996 - हरजिंदर कौर एक भारतीय भारोत्तोलक हैं। *14 अक्टूबर को हुए निधन👉* 1240 - रज़िया सुल्तान, भारत की प्रथम महिला शासिका। 1947 - नरसिंह चिन्तामन केलकर - लोकमान्य बालगंगाधर तिलक के सहयोगी पत्रकार और मराठी साहित्यकार। 1998 - दसरथ देब - त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री । 2004 – राष्ट्रवादी ट्रेड यूनियन नेता एवं भारतीय मज़दूर संघ के संस्थापक दत्तोपन्त ठेंगडी का निधन हुआ। 2013 - मोहन धारिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता । 2020 - प्रसिद्ध कुचिपुड़ी नृत्यांगना, शोभा नायडू का निधन। *14 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉* 🔅 लाला हरदयाल जन्म दिवस । 🔅 सकेन्ड लेफ्टिनेंट अरूण खेत्रपाल जन्म दिवस । 🔅 श्री दसरथ देब स्मृति दिवस। 🔅 बीमा दिवस (डाक सप्ताह के अन्तर्गत)। 🔅 अंतर्राष्ट्रीय ई-कचरा दिवस । 🔅 अंतर्राष्ट्रीय मानक दिवस (World Standards Day) । 🔅 विश्व अंडा दिवस (World Egg Day , अक्टूबर के दूसरे शुक्रवार को)। *कृपया ध्यान दें जी👉* *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।* 🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻 ⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play