place Current Pin : 822114
Loading...


17 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

location_on India access_time 03-Nov-22, 02:03 PM

👁 124 | toll 64



Lalkishor mahto 2.0 star
Public

*17 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉* 1797 - कैम्पो फॉर्मिओ की संधि ने पहले गठबंधन युद्ध को समाप्त कर दिया। 1801 - बतवियन गणराज्य में एक तख्तापलट का आयोजन किया गया। 1806 – हैती क्रांति के पूर्व नेता और हैती के सम्राट जैक्स प्रथम की उनके दमनकारी शासन के बाद हत्या कर दी गयी। 1870 - कलकत्ता बंदरगाह को एक संवैधानिक निकाय प्रबंधन के तहत लाया गया। 1878 – जॉन ए मैकडॉनाल्ड पांच वर्ष तक सरकार में विपक्ष की भूमिका निभाने के बाद एक बार फिर कनाडा के प्रधानमंत्री चुने गये। 1888 - वैज्ञानिक थामस अल्वा एडिसन ने ऑप्टिकल फोनोग्राफ के पेटेंट के लिए आवेदन किया। 1904 – बैंक ऑफ इटली को आम लोगों के लिए खोला गया। 1912 - बुल्गारिया, यूनान और सर्बिया ने ओटोमन साम्राज्य के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की। 1917 - प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटेन ने पहली बार जर्मनी पर हवाई हमले किये। 1918 – युगोस्लाविया ने खुद को गणतंत्र देश घोषित किया। 1919 - आल इंडिया खिलाफत दिवस का आयोजन। 1920 – भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना ताशकंद में की गयी। 1933 – महान वैज्ञानिक अलर्बट अंस्टाइन ने जर्मनी छोड़ अमेरिका में शरण ली। 1940 – महात्मा गांधी ने निजी सत्याग्रह की घोषणा की। 1941 - द्वितीय विश्व युद्ध में पहली बार जर्मनी की पनडुब्बी ने एक अमेरिकी पोत पर हमला किया। 1956 – इंग्लैंड में पहला बड़ा न्यूक्लियर पावर स्टेशन शुरू हुआ। 1973 – तेल निर्यातक अरब देशों ने इस्राईल को तेल बेचने वाली कंपनियों और अमरीका व ब्रिटेन पर प्रतिबंध लगा दिया। 1977 – कनाडा ने संसद का लगातार सीधा टीवी प्रसारण शुरू किया। 1979 - मदर टेरेसा को शांति के लिये नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। 2000 - पश्चिम एशिया शांति वार्ता सम्पन्न, दोनों पक्ष बिल क्लिंटन के तीन सूत्रों पर सहमत। 2003 - चीन ने अंतरिक्ष में एशिया के पहले और रूस के बाद तीसरे देश के रूप में अंतरिक्ष में मानव भेजने में सफलता प्राप्त की। 2003 - ब्रिटिश लेखक डीबीसी पियरे के पहले उपन्यास 'वेरनारन गॉड लिटिल' को प्रतिष्ठित बुकर पुरस्कार देने की घोषणा की गई। 2003 - पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद का एक नेता गिरफ़्तार। 2003 - पाकिस्तानी राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ की हत्या की साजिश रचने वाले तीन आरोपियों को 10 वर्ष की जेल की सज़ा सुनाई गई। 2004 - न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री क्लार्क भारत पहुँची। 2004 - गुआंतानामो बे बंदीगृह में अमेरिकी सैनिकों द्वारा बंदियों को अमानवीय यातनाएँ दिये जाने का रहस्योद्घाटन। 2007 - आयरिश लेखिका एनी एनराइट को उनके उपन्यास 'द गेदरिंग' के लिए बुकर पुरस्कार प्रदान किया गया। 2008- एकाधिकार व प्रतिबंधित व्यापार आयोग ने निजी एअर लांइस, किंगफिशर और जेट एयरवेज के गठबंधन की जाँच के आदेश किए। 2009- हिंद महासागर में स्थित मालदीव ने पानी के अंदर दुनिया की पहली कैबिनेट बैठक कर सभी राष्टों को ग्लोबल वार्मिंग के ख़तरे से आगाह करने की कोशिश की। 2019 - नीति आयोग ने पहली बार भारत नवाचार सूचकांक जारी किया। कर्नाटक शीर्ष पर, तमिलनाडु दूसरे और महाराष्‍ट्र तीसरे स्‍थान पर। 2020 - उत्तर प्रदेश के पीलीभीत भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई , जबकि करीब 32 लोग घायल हुए । 2020 - उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एस के सैनी का भारत और अमेरिका के बीच सैन्य सहयोग को और बढ़ाने के मुद्दे पर चर्चा के लिए चार दिवसीय अमेरिका दौरा आज से शुरू हुआ। 2020 - भारत के औषधि महानियंत्रक ने रूस की कोविड वैक्सिन स्पुतनिक-5 के मानव परीक्षण को अनुमति दी। 2020 - न्‍यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न की लेबर पार्टी ने चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल की। 2020 - पाकिस्तान के तेज गेंदबाज उमर गुल ने राष्ट्रीय टी 20 कप के समापन के बाद क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की। 2021 - पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने “मेरा घर मेरे नाम” योजना लांच की। 2021 - रुसी टीम अंतरिक्ष में पहली बार किसी फिल्म की शूटिंग करने का इतिहास रचने के बाद सकुशल धरती पर वापस लौटी। *17 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉* 1817 – अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के संस्थापक सैयद अहमद खां का दिल्ली में जन्म हुआ। 1877 - सिस्टर यूप्रासिआ, भारतीय ईसाई महिला संत। 1892 - आर. के. शनमुखम चेट्टी - राजनीतिज्ञ एवं स्वतंत्र भारत के पहले वित्त मंत्री थे। 1923 – प्रसिद्ध लेखिका / उपन्यासकार शिवानी का जन्म हुआ। 1927 - ख्वाजा शम्सुद्दीन अज़ीमी अध्यात्मवाद के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय ख्याति के पाकिस्तानी विद्वान हैं। 1929 - चंद्रशेखर रथ ओड़िया भाषा के विख्यात साहित्यकार थे। 1931 - एस सी जमीर - नागालैंड के पूर्व मुख्यमंत्री। 1932 - राजीव तारानाथ - भारतीय सरोद वादक शास्त्रीय संगीतकार। 1936 - दूधनाथ सिंह, हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार। 1955 - स्मिता पाटिल - हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री। 1970 – भारतीय किक्रेट टीम के पूर्व लेग स्पिनर और कप्तान अनिल कुंबले का कर्नाटक की राजधानी बेंगलोर (अब बेंगलुरु) में जन्म हुआ। इन्होंने अपने करियर में 619 टेस्ट और 337 वनडे विकेट चटकाए। 1973 - भगवंत सिंह मान - कवि व पंजाब के 17वें और वर्तमान मुख्यमंत्री । 2001 - टोक्यो पैरालंपिक में पुरुषों की 50 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले फरीदाबाद के मनीष नरवाल। *17 अक्टूबर को हुए निधन👉* 1890 - सूफी संत लालन फकीर। 1906 - स्वामी रामतीर्थ - हिन्दू धार्मिक नेता थे, जो अत्यधिक व्यक्तिगत और काव्यात्मक ढंग के व्यावहारिक वेदांत को पढ़ाने के लिए विख्यात थे। 1983 – फ़्रांस के समाज शास्त्री रेमन्ड आरोन का निधन हुआ। 1998 - लल्लन प्रसाद सिंह आईसीएस - असम , मणिपुर , मेघालय , नागालैंड और त्रिपुरा के राज्यपाल थे। - 2019 - क्यूबा की बैले डांसर एलिसिया अलोंसो का निधन। *17 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉* 🔅 श्री एस. सी. जमीर जन्म दिवस। 🔅 श्री भगवंत सिंह मान जन्म दिवस। 🔅 अन्तर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस । 🔅 विश्व आघात ( ट्रॉमा ) दिवस। 🔅 आल इंडिया खिलाफत दिवस 1919 ( स्मृति दिवस )।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play