Instagram
Current Pin : 822114
Loading...


फिजिकल एकेडमी द्वारा आयोजित दौड़ में युवाओं को विधायक भानू प्रताप शाही ने किया पुरस्कृत

location_on भवनाथपुर (गढ़वा) access_time 25-Jul-22, 08:53 AM

👁 603 | toll 198



1 N/A star
Public

भवनाथपुर :- भवनाथपूर टाउनशीप में राहुल फिजिकल एकेडमी के तत्वधान में सेल के मैदान टाउनशीप में 1600 मी0 का प्रतियोगिता आयोजित किया गया जिसमें सैकड़ो नवजवान अभ्यार्थीओं ने भाग लिया। जिसमें पुरूष वर्ग में प्रथम पुरस्कार सोनु कुमार, द्वितिय राम पुकार, तृतिय राहुल कुमार राजवंशी और महिला वर्ग में प्रथम अंजली कुमारी, द्वितिय सिमरन कुमारी, तृतिय माही गुप्ता रही। मुख्य अतिथि क्षेत्रिय विधायक माननिय भानु प्रताप शाही ने सभी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और साथ ही उनके हौसले को बढ़ाया एवं उज्वल भविष्य की कामाना भी किया। उन्होने कहा कि आने वाले समय में आप लोग इस क्षेत्र में आगे बढ़ें और देश कि सेवा करें समाज कि सेवा करें। जितना मेहनत आप लोगों के द्वारा किया जा रहा है एक जनप्रतिनिधी होने के नाते हमारा भी दायित्व होता है कि हम वह हर सुविधा मुहैया कराएं जिससे की हमारे क्षेत्र के युवा खेल - कूद के साथ हर क्षेत्र में आगे बढ़ें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हमारा प्रयास होगा की इस क्षेत्र के युवाओं को उच्च स्तर का ट्रेनिंग एवं सहायता दिया जाए जिससे की युवा अपने परिवार के साथ साथ समाज एवं राज्य का का नाम रौशन करें। इस मौके पर पूर्व भारतीय नौसैनिक वर्तमान में स्टेट बैंक के कर्मचारी ब्रजेश कुमार दुबे, राहुल कुमार यादव (ट्रेनर), प्रिंस सिंह, सुदिप यादव, संजय चैहान, अवधेश माली, विवेक उपाध्याय, अमित भुषन, सनम शुक्ला, सतिश मिश्रा, रविन्द्र कुमार, राहुल मिश्रा, विशाल पटेल, विजय यादव, रितेश सिंह, अजित कुमार, रंजित पटेल, अनुप पासवान, रोहित, विशाल, दिपक सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


Trending in related area :

#1
ग्राम चंदना में समाज सेवी मुजीब खान के द्वारा कब्रिस्तान से हरिजन टोला होते हुए चंदना प्राथमिक स्कूल तक मरम्मती का कार्य किया गया। ,

location_on चंदना, मंझिआंव
access_time 06-Aug-22, 08:49 PM
#2
दो दिन से रक्त के लिए परेशान महिला को रक्त उपलब्ध करा उनकी जान गुलाम ए हुसैन कमिटी सह हिंदू मुस्लिम एकता संघ के एहम सदस्य अख्तर रजा ने रक्त दान कर बचाई

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-21, 08:48 PM
#3
बिशुनपुरा में सप्तमी के दिन नवयुवक संघ महुली कला कमेटी के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाला गया।

location_on विशुनपुरा
access_time 21-Oct-23, 08:46 PM
#4
झारखंड के क्षेत्रीय फिल्मों और अलबम में काम करने वाली रिया उर्फ ईशा आलिया की राँची -कोलकाता मार्ग पर गोली मारकर हत्या

location_on Jharkhand
access_time 29-Dec-22, 12:04 PM
#5
मां काली युवा संघ के तत्वाधान में शारदीय नवरात्र के महा सप्तमी के पावन अवसर पर किया गया महा भंडारा का आयोजन

location_on Garhwa
access_time 21-Oct-23, 08:48 PM


Post News & Earn