place Current Pin : 822114
Loading...


दामोदर नदी टेढी पुल से नीचे गिरने से सीसीएल कर्मचारी घायल

location_on खलारी access_time 22-Dec-21, 09:06 PM

👁 1197 | toll 847



1 check_circle 0.5 star
Public

पिपरवार क्षेत्र के अशोका परियोजना में लिपिक के पद पर कार्यरत जयप्रकाश हजाम दामोदर टेढी पुल से नीचे नदी में गिरने से घायल हो गए। इनके कमर और घुटने में गंभीर चोट आई है। स्थानीय लोगों के सहयोग से इन्हें इलाज के लिए पिपरवार क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे अशोका परियोजना कार्यालय से आफिस के काम से पिपरवार महाप्रबंधक कार्यालय जा रहे थे, इसी बीच अनियंत्रित होकर दामोदर नदी में गिर गए। इस घटना को लेकर यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन की अशोका परियोजना सचिव अरविंद शर्मा ने अशोका परियोजना प्रबंधन से दामोदर नदी पर बने टेढी पुल के दोनों किनारे पर रेलिंग बनाने की मांग की है। जिससे भविष्य में होने वाली दुर्घटना से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि दामोदर नदी के टेढी पुल को पार करने के दौरान हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, इसलिए इस पुल पर रेलिंग बनाया जाना अनिवार्य है।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play