place Current Pin : 822114
Loading...


कृष्णा कुमार का हुआ निधन, 2 नवंबर को सड़क दुर्घटना में हुए थे घायल

location_on खलारी access_time 04-Dec-21, 08:25 PM

👁 1631 | toll 1217



1 check_circle 0.0 star
Public

खलारी। खलारी थाना क्षेत्र के चूरी कॉलोनी निवासी 42 वर्षीय कृष्णा कुमार उर्फ बाला का निधन रांची के रिम्स में शनिवार को हो गया। कृष्णा कुमार 2 नवंबर को खलारी में एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। दुर्घटना में उनके माथे पर गंभीर चोट लगी थी। घायल अवस्था में उन्हें रांची के मेडिका अस्पताल ले जाया गया था । जहां से 15 दिनों के बाद रिम्स में शिफ्ट कर दिया गया। शनिवार को रिम्स में उनकी मौत हो गई। कृष्णा कुमार की मौत पर उनके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर चूरी कॉलोनी में शोक की लहर दौड़ गई।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play