place Current Pin : 822114
Loading...


झामुमो के नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया गया स्वागत

location_on खलारी access_time 01-Dec-21, 05:26 PM

👁 454 | toll 241



1 check_circle 0.5 star
Public

खलारी। रांची जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को खलारी के झामुमो कार्यकर्ताओं ने स्वागत कर बधाई दी। बुधवार को खलारी से झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता रांची पहुंचे जहां उन्होंने नवनियुक्त रांची जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम, रांची जिला सचिव डॉक्टर हेमलाल मेहता का माला पहनाकर स्वागत किया गया साथ ही उन्हें बधाई भी दी गई। खलारी के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अनिल पासवान और पूर्व रांची जिला उपाध्यक्ष नंदू मेहता ने कहा कि मुस्ताक आलम और डॉक्टर हेमलाल मेहता के नेतृत्व झारखंड मुक्ति मोर्चा रांची जिले में काफी मजबूत होगी । पूर्व में भी दोनों ही पदाधिकारियों के द्वारा संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए कई सराहनीय कार्य किए गए थे। इस दौरान खलारी से पूर्व जिला उपाध्यक्ष नंदू मेहता, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष खलारी अनिल पासवान, कमलेश प्रसाद नरेश यादव प्रवीण कुमार सुभाष प्रजापति विकास सहित कई झामुमो कार्यकर्ता शामिल थे।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play