place Current Pin : 822114
Loading...


हॉकी प्रतियोगिता के लिए एनके एरिया टीम का हुआ चयन, यूडी बाड़ा बने कप्तान

location_on खलारी access_time 01-Dec-21, 03:54 PM

👁 541 | toll 360



1 check_circle 0.5 star
Public

खलारी । सीसीएल अंतर क्षेत्रीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए एनके एरिया की हॉकी टीम अभ्यास में जुट गई है। इस बार हजारीबाग के चरही में सीसीएल के द्वारा 20 दिसंबर से हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए टीम का ऐलान भी कर दिया गया है। चयनित टीम में यूडी बाड़ा को कप्तान बनाया गया है। वहीं अन्य खिलाड़ियों में चनकु उरांव, नंदकिशोर उरांव,शाशि उरांव, जेवियर तिग्गा, दशरथ उरांव, सुशील कीरो, जोहन उरांव, सुशील केरकेट्टा, रोहित भुइयां, विशु संतोष टूटी, विपिन किशोर कुजूर, दीपक रोशन टिशू, रामचंद्र उरांव, लादूरा मुंडा, लक्ष्मण गंझू शामिल है। इलियास मुंडा को टीम मैनेजर और अशोक कुमार लकड़ा को कोच बनाया गया है। मंगलवार को डकरा स्टेडियम मैदान में अभ्यास पर उत्तरी पूरी टीम में कड़ी मेहनत के साथ अभ्यास किया। टीम के कोच अशोक लकड़ा ने कहा कि हॉकी प्रतियोगिता में एनके एरिया की टीम का बेहतर प्रदर्शन रहा है। इस प्रतियोगिता में भी टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play