Instagram
Current Pin : 822114
Loading...


COVID19: कोरोना वायरस संक्रमण के नए वेरिएंट 'ओमिक्रोन' को लेकर सतर्क हुई झारखण्ड सरकार

location_on Jharkhand access_time 30-Nov-21, 12:47 PM

👁 423 | toll 126



News 40 Jharkhand -1.0 star
Public

COVID19: कोरोना वायरस संक्रमण के नए वेरिएंट 'ओमिक्रोन' को लेकर सतर्क हुई झारखण्ड सरकार कोरोना वायरस संक्रमण के नये वैरिएंट ओमिक्रोन को लेकर झारखण्ड में भी अलर्ट जारी किया गया है। अगर अंतरराष्ट्रीय यात्री पॉजिटिव मिलेंगे, तो उनके सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजने का आदेश दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के सचिव अरुण कुमार सिंह ने बताया कि केंद्र और डब्ल्यूएचओ के दिशा-निर्देश के अनुरूप झारखण्ड को भी अलर्ट पर रखा गया है। सभी जिलों के उपायुक्तों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश है।खासकर बाहर से आनेवाले यात्रियों पर नजर रखने को कहा गया है। राज्य सरकार ने विशेष एहतियात बरतने का निर्देश दिया है। ऐसे में हाई रिस्क वाले देश या क्षेत्राें से आनेवाले लोगों पर नजर रखी जायेगी। यह निर्देश 01 दिसम्बर 2021 से पूरे राज्य में लागू हो जायेगा। वहीं उपायुक्तों काे कहा गया है कि वह अपने-अपने जिला में कोविड गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराये। वहीं कोरोना के टीकाकरण में तेजी लाने और शतप्रतिशत टीकाकरण पर जोर दिया गया है। विभाग ने आदेश दिया है कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से आनेवाले लोगों की RTPCR जांच करानी होगी। साथ ही विदेश से आनेवालों की कांटैक्ट ट्रेसिंग भी करनी है। जो लोग कोरोना पॉजिटिव पाये जायेंगे, उनके सैंपल को जीनोम सीक्वेसिंग के लिए भी भेजा जायेगा।


Trending in related area :

#1
ग्राम चंदना में समाज सेवी मुजीब खान के द्वारा कब्रिस्तान से हरिजन टोला होते हुए चंदना प्राथमिक स्कूल तक मरम्मती का कार्य किया गया। ,

location_on चंदना, मंझिआंव
access_time 06-Aug-22, 08:49 PM
#2
दो दिन से रक्त के लिए परेशान महिला को रक्त उपलब्ध करा उनकी जान गुलाम ए हुसैन कमिटी सह हिंदू मुस्लिम एकता संघ के एहम सदस्य अख्तर रजा ने रक्त दान कर बचाई

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-21, 08:48 PM
#3
बिशुनपुरा में सप्तमी के दिन नवयुवक संघ महुली कला कमेटी के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाला गया।

location_on विशुनपुरा
access_time 21-Oct-23, 08:46 PM
#4
झारखंड के क्षेत्रीय फिल्मों और अलबम में काम करने वाली रिया उर्फ ईशा आलिया की राँची -कोलकाता मार्ग पर गोली मारकर हत्या

location_on Jharkhand
access_time 29-Dec-22, 12:04 PM
#5
मां काली युवा संघ के तत्वाधान में शारदीय नवरात्र के महा सप्तमी के पावन अवसर पर किया गया महा भंडारा का आयोजन

location_on Garhwa
access_time 21-Oct-23, 08:48 PM


Post News & Earn