place Current Pin : 822114
Loading...


बचरा में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्वर्गीय अकलू राम महतो जी का प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई

location_on पिपरवार access_time 27-Nov-21, 08:35 PM

👁 333 | toll 146



1 check_circle 0.0 star
Public

पिपरवार । बचरा में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्वर्गीय अकलू राम महतो जी का प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई। सर्वप्रथम विभिन्न सामाजिक, राजनैतिक,श्रमिक संगठन के लोगों के द्वारा स्वर्गीय अकलू राम महतो के तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। पुण्यतिथि समारोह की अध्यक्षता रैयत विस्थापित मोर्चा के पिपरवार क्षेत्रीय सचिव रामचंद्र उरांव एवं संचालन उमेश मेहता ने किया। स्वर्गीय अकलू राम महतो रैयत विस्थापित मोर्चा के केंद्रीय समिति के सलाहकार के रूप में भी थे। वह पिपरवार के विस्थापितों से लगातार अपना सुझाव और संपर्क के माध्यम से नेतृत्व क्षमता को उभारने का भी काम करते थे।उनका अहम योगदान से पिपरवार अशोका के जमीन संबंधी मंत्री काल में कई समस्याओं का निपटारा हुआ था. हजारीबाग छोटानागपुर कमिश्नर के यहां एक उच्चस्तरीय बैठक के माध्यम से उन्होंने पिपरवार अशोका के विस्थापन से संबंधित अपने महत्वपूर्ण निर्देश दिए थे. पुण्यतिथि समारोह में उपस्थित रैयत विस्थापित मोर्चा के एरिया अध्यक्ष इकबाल हुसैन ने अपने संबोधन में कहा कि स्वर्गीय अतुल राम महतो पूर्व मंत्री बिहार सरकार एक ऐसे नेता थे जो अलग झारखंड राज्य के लिए सदन से लेकर सड़क तक संघर्ष किए थे स्वर्गीय महतो मजदूरों,किसानों एवं विस्थापितों के आंदोलन में हमेशा आगे रहकर आवाज उठाने का कार्य करते थे वह संसदीय प्रणाली के जानकार तो थे ही दर्जनों भाषा के ज्ञाता भी थे उनके आदर्श एवं संघर्ष को कभी भुलाया नहीं जा सकता. अंत में स्वर्गीय अकलू राम महतो अमर रहे! जब तक सूरज चांद रहेगा अकलू राम तेरा नाम रहेगा! जोरदार नारे लगाए गएमौके पर इकबाल हुसैन रामचंद्र उरांव कृष्णा यादव उमेश मेहता रूपलाल महतो विजय साव सूरज भगत संतोष राम कामेश्वर राम मो खुर्शीद मो हुसैन अशोक कुमार राहुल कुमार राधेश्याम पांडे अघनु देशवानी सुरेश महतो समेत तमाम लोग मौजूद।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play