Instagram
Current Pin : 822114
Loading...


JPSC सिविल सेवा परीक्षा का PT रिजल्ट रद्द करने की मांग, प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों पर झारखण्ड पुलिस ने किया लाठीचार्ज।

location_on Ranchi access_time 23-Nov-21, 09:41 PM

👁 442 | toll 169



News 40 Jharkhand -1.0 star
Public

JPSC सिविल सेवा परीक्षा का PT रिजल्ट रद्द करने की मांग, प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों पर झारखण्ड पुलिस ने किया लाठीचार्ज _झारखण्ड लोक सेवा आयोग, रांची की ओर से आयोजित सिविल सर्विस की प्रारंभिक परीक्षा में भ्रष्‍टाचार का मामला तूल पकड़ रहा है। मंगलवार को जेपीएससी-सिविल सर्विसेज परीक्षा में शामिल हुए अभ्‍यर्थियों ने प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर झारखण्ड की राजधानी रांची के मोराबादी मैदान में जुटे। अभ्‍यर्थी और जनप्रतिनिधि जेपीएससी कार्यालय का घेराव करने के लिए कूच कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्‍हें रोक दिया। पुलिस ने उनपर लाठियां भी भांजी। बता दें कि JPSC की ओर से आयोजित 7वीं से 10वीं राज्‍य लोक सेवा प्रारंभिक परीक्षा में धांधली का आरोप लगाया जा रहा है, अभ्‍यर्थी PT को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। विरोध- प्रदर्शन में भाजपा विधायक नवीन जायसवाल और भानु प्रताप शाही शामिल थे। भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही पर भी लाठीचार्ज किया गया। इससे माहौल बिगड़ गया। अभ्‍यर्थियों के उग्र तेवर को देखते हुए पुलिस ने बल प्रयोग किया। प्रदर्शनकारियों द्वारा बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने लाठियां भांजनी शुरू कर दी।_


Trending in related area :

#1
ग्राम चंदना में समाज सेवी मुजीब खान के द्वारा कब्रिस्तान से हरिजन टोला होते हुए चंदना प्राथमिक स्कूल तक मरम्मती का कार्य किया गया। ,

location_on चंदना, मंझिआंव
access_time 06-Aug-22, 08:49 PM
#2
दो दिन से रक्त के लिए परेशान महिला को रक्त उपलब्ध करा उनकी जान गुलाम ए हुसैन कमिटी सह हिंदू मुस्लिम एकता संघ के एहम सदस्य अख्तर रजा ने रक्त दान कर बचाई

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-21, 08:48 PM
#3
बिशुनपुरा में सप्तमी के दिन नवयुवक संघ महुली कला कमेटी के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाला गया।

location_on विशुनपुरा
access_time 21-Oct-23, 08:46 PM
#4
झारखंड के क्षेत्रीय फिल्मों और अलबम में काम करने वाली रिया उर्फ ईशा आलिया की राँची -कोलकाता मार्ग पर गोली मारकर हत्या

location_on Jharkhand
access_time 29-Dec-22, 12:04 PM
#5
मां काली युवा संघ के तत्वाधान में शारदीय नवरात्र के महा सप्तमी के पावन अवसर पर किया गया महा भंडारा का आयोजन

location_on Garhwa
access_time 21-Oct-23, 08:48 PM


Post News & Earn