Instagram
Current Pin : 822114
Loading...


राजनीति में हो महिलाओं की अधिक भागीदारी, मौका मिले तो महिलाएं करेंगी पंचायत का सर्वांगीण विकास: मनीता सिंह

location_on Panki palamu access_time 23-Oct-21, 09:29 AM

👁 774 | toll 366



News 40 Jharkhand -1.0 star
Public

राजनीति में हो महिलाओं की अधिक भागीदारी, मौका मिले तो महिलाएं करेंगी पंचायत का सर्वांगीण विकास: मनीता सिंह _पांकी: पलामू जिला के पांकी प्रखण्ड के सुंड़ी पंचायत के बांदुबार गांव निवासी समाजसेवी मनीता सिंह ने कहा कि समाज में कंधे से कंधा मिला कर साथ दे रही महिलाएं राजनीति में भी आगे आना चाहती हैं। महिलाएं समाज का महत्वपूर्ण अंग हैं। समाज में नारी की स्थिति मजबूत होगी तो समाज मजबूत होगा। अगर महिलाओं को पंचायत क्षेत्र में ज्यादा मौका मिले तो महिलाएं पंचायत का भ्रष्टाचार को खत्म करके सर्वांगीण विकास करके दिखा देंगी। मनीता सिंह सुंड़ी पंचायत के समाजसेवी शैलेन्द्र कुमार सिंह की पत्नी हैं, जो बहुत ही मृदुल स्वभाव, मिलनसार और हमेशा गरीबों, पीड़ितों की सेवा करती हैं। झारखण्ड पंचायत चुनाव 2021 में पांकी प्रखण्ड के सुंड़ी पंचायत के मुखिया चुनाव में भावी उम्मीदवार के रूप में आम जनता से समर्थन मांग रही हैं। उन्होंने सुंड़ी पंचायत के मतदाताओं और समाज के सभी लोगों से समर्थन करने की अपील की हैं।समाज आज राजनीति को अछूत जैसी नजर से देखता है। आज अपने घर में बच्चों को लोग पढ़ाते हैं और उन्हें डॉक्टर, इंजीनियर और प्रशासनिक अधिकारी बनाने की बात करते हैं। कोई भी अभिभावक या परिवार अपने बच्चे को यह नहीं कहता कि मेहनत से पढ़ो तुम्हें राजनीति करना है। समाज को यह धारणा बदलनी होगी। राजनीति से भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए अच्छे लोगों का आना जरूरी है।_


Trending in related area :

#1
ग्राम चंदना में समाज सेवी मुजीब खान के द्वारा कब्रिस्तान से हरिजन टोला होते हुए चंदना प्राथमिक स्कूल तक मरम्मती का कार्य किया गया। ,

location_on चंदना, मंझिआंव
access_time 06-Aug-22, 08:49 PM
#2
दो दिन से रक्त के लिए परेशान महिला को रक्त उपलब्ध करा उनकी जान गुलाम ए हुसैन कमिटी सह हिंदू मुस्लिम एकता संघ के एहम सदस्य अख्तर रजा ने रक्त दान कर बचाई

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-21, 08:48 PM
#3
बिशुनपुरा में सप्तमी के दिन नवयुवक संघ महुली कला कमेटी के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाला गया।

location_on विशुनपुरा
access_time 21-Oct-23, 08:46 PM
#4
झारखंड के क्षेत्रीय फिल्मों और अलबम में काम करने वाली रिया उर्फ ईशा आलिया की राँची -कोलकाता मार्ग पर गोली मारकर हत्या

location_on Jharkhand
access_time 29-Dec-22, 12:04 PM
#5
मां काली युवा संघ के तत्वाधान में शारदीय नवरात्र के महा सप्तमी के पावन अवसर पर किया गया महा भंडारा का आयोजन

location_on Garhwa
access_time 21-Oct-23, 08:48 PM


Post News & Earn