place Current Pin : 822114
Loading...


टैन हटाने के लिए करे ये फेसपैक का इस्तेमाल

location_on WESTBENGAL access_time 10-Jan-21, 01:28 PM

👁 141 | toll 31



1 2.0 star
Public

एएनएम न्यूज़, डेस्क : कई लोगो को घूमना बहुत पसंद है और वो अक्सर दीघा या पूरी जैसे जगह घूमने जाते रहते है। ऐसे में तेज धूप के कारण हमारी स्‍किन पर टैनिंग हो जाती है जिससे गोरा रंग भी काला पड़ जाता है। वैसे में कुछ ऐसे फेसपैक है जो की आपको इन समस्याओ से छुटकारा दिला सकते है। 1. सर्दियों में त्वचा ड्राई हो जाती है। ग्लिसरीन त्वचा को मुलायम बनाने में मदद करता है। ग्लिसरीन त्वचा के टैन को हटाने में भी बहुत प्रभावी है। आधा चम्मच ग्लिसरीन में एक चम्मच चीनी मिलाएं। फिर नींबू का रस डालें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और स्क्रब करें। तीन से चार मिनट तक स्क्रब करें और फिर पानी से अपना चेहरा धो लें। 2 .केले को अच्छे से मैश कर लें। इसमें एक चम्मच दूध मिलाएं। इस मिश्रण में नींबू का रस मिलाएं। सभी सामग्रियों को अच्छे से मिलाएं और इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट के बाद अपना चेहरा साफ करें। 3. नींबू के छिलके में विटामिन सी होता है, जो त्वचा को चमकदार और टैन हटाने में मदद करता है। नींबू के छिलके को सुखाकर पीस लें। इस पाउडर में कच्चा दूध मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। इसे 20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर अपना चेहरा धो लें।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play