place Current Pin : 822114
Loading...


राजद नेता सह समाजसेवी कृष्णा सिंह का हुआ निधन, मदनपुर औरंगाबाद में होगा अंतिम संस्कार

location_on खलारी access_time 07-Oct-21, 10:22 PM

👁 1488 | toll 1145



1 check_circle 0.5 star
Public

खलारी - डकरा कॉलोनी निवासी राजद नेता सह समाजसेवी कृष्णा सिंह का गुरुवार की शाम डकरा अस्पताल में निधन हो गया. गुरुवार की शाम अचानक तबीयत ज्यादा खराब होने पर उनके परिजनों के द्वारा उन्हें डकरा सेंट्रल अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों के द्वारा कृष्णा सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। कृष्णा सिंह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। शुक्रवार को कृष्णा सिंह का अंतिम संस्कार औरंगाबाद मदनपुर, जपाल बीघा स्थित उनके गांव में किया जाएगा। कृष्णा सिंह के असमय निधन से लोगों में शोक की लहर है. कृष्णा सिंह कें निधन पर भाजपा नेता रमेश विश्वकर्मा ,जिला परिषद अब्दुला अंसारी, ललन प्रसाद सिंह , बिगन सिंह भोक्ता ,रघुवंश नारायण सिंह,सुनील सिंह, गोल्डन यादव,प्रेम कुमार, डीपी सिंह, कन्हाई पासी , राजीव चटर्जी, कृष्णा चौहान ,इस्माइल अंसारी, वशिष्ठ तिवारी , देव पाल मुंडा इत्यादि लोगो ने शोक व्यक्त किया।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play