place Current Pin : 822114
Loading...


सीसीएल कर्मी योगेश्वर गंझू का हुआ निधन,शोक

location_on खलारी access_time 07-Oct-21, 07:30 PM

👁 1442 | toll 1118



1 check_circle 0.5 star
Public

सीसीएल कर्मी योगेश्वर गंझू का हुआ निधन,शोक रोहिणी परियोजना के सीसीएल कर्मी योगेश्वर गंझू का गुरुवार की सुबह अस्पताल में निधन हो गया।योगेश्वर गंझू धमधमिया पुरनाडीह कॉलोनी में रहते थे और रोहिणी परियोजना में क्लर्क के पद पर कार्यरत थे।और पिछले महीने से किडनी बीमारी से ग्रसित थे और उनका डायलसिस चल रहा था।मंगलवार को तवीयत बिगड़ने पर सीसीएल गांधीनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।जहाँ गुरुवार की सुबह उनका निधन हो गया।दोपहर में रांची से उनका शव उनके पैतृक गांव निन्द्रा में लाया गया जहां श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया।योगेश्वर गंझू के एक पुत्र एव एक पुत्री है।उनके निधन से रोहिणी परियोजना के अधिकारियों, कर्मचारियों एव स्थानीय ग्रामीणों ने शोक व्यक्त किया है।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play