place Current Pin : 822114
Loading...


।।भवनाथपुर में भाजपाइयों ने मनाया गांधी एवं शास्त्री जी की जन्म जयंती।।

location_on भवनाथपुर। access_time 02-Oct-21, 04:44 PM

👁 520 | toll 326



@_अयोध्या कु.रौनियार 5.0 star
Public

भवनाथपुर संवाददाता- भवनाथपुर भाजपा मंडल कार्यालय में मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री लालबहादुर शास्त्री जी की जन्म जयंती दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण,द्वीप प्रव्जलन एवं माल्यार्पण कर मनाया गया। मौके पर सभा को संबोधित करते हुए जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोज पहाड़िया ने कहा कि बापू ने देश को अंग्रेजों के चंगुल से आजाद करवाने में सबसे अहम भूमिका निभाई। उन्होंने अपने सत्य और अहिंसा के सिद्धांत के दम पर अंग्रेजों को कई बार घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। उनके अहिंसा के सिद्धांत को पूरी दुनिया ने सलाम किया, यही वजह है कि पूरा विश्व आज का दिन अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के तौर पर भी मनाता है। जिला उपाध्यक्ष उमेन्द्र कुमार एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य अनिल चौबे ने कहा कि श्री लालबहादुर शास्त्री सफल मार्गदर्शन में देश काफी आगे बढ़ा। अनाजों की कीमतों में कटौती, भारत-पाकिस्तान की लड़ाई में सेना को खुली छूट देना, ताशकंद समझौता जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाते में उनकी मृत्यु ताशकंद में रहस्यमयी तरीके से हो गई।लाल बहादुर शास्त्री अपने देश के लिए बलिदान और सच्ची देश भक्ती के लिए सदैव जाने जाएंगे। मरणोपरांत इन्हे भारत रत्न से सम्मानित किया गया। मंडल अध्यक्ष सोनाकिशोर यादव ने कहा कि कि देश के इन दो महापुरुषों की जीवनी से हमें यह सीख मिलती है कि त्याग व सादगी की भावना को आत्मसात करें। निर्धन का भला करना ही जनसेवा है। मौके पर सांसद प्रतिनिधि इंद्रदेव यादव,जिला कार्यकारिणी सदस्य संजय यादव,मनोज कुमार सिंह एवं विधायक प्रतिनिधि भानु गुप्ता जी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि भानु गुप्ता,विपिन चौबे,संजीव बैठा,कर्मदेव् साह,विनय चौबे,सुशील विश्वकर्मा,सरिता विश्वकर्मा,अतेंद्र सिंह,रामलालन यादव,कृष्ण गुप्ता, धनी साह,बेचू साह,गौतम गुप्ता,चंद्रदीप साह,ब्रजेश चौबे,मोतीलाल पासवान,सुधीर सोनी,प्रदीप यादव,चंद्रदेव रावत,प्रमिला देवी,शैलेश चौबे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


Trending in related area :

#1
बिशुनपुरा में सप्तमी के दिन नवयुवक संघ महुली कला कमेटी के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाला गया।

location_on विशुनपुरा
access_time 21-Oct-23, 08:46 PM
#2
ग्राम चंदना में समाज सेवी मुजीब खान के द्वारा कब्रिस्तान से हरिजन टोला होते हुए चंदना प्राथमिक स्कूल तक मरम्मती का कार्य किया गया। ,

location_on चंदना, मंझिआंव
access_time 06-Aug-22, 08:49 PM
#3
#Pattern change

location_on Jcert
access_time 01-Dec-23, 02:31 PM
#4
दो दिन से रक्त के लिए परेशान महिला को रक्त उपलब्ध करा उनकी जान गुलाम ए हुसैन कमिटी सह हिंदू मुस्लिम एकता संघ के एहम सदस्य अख्तर रजा ने रक्त दान कर बचाई

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-21, 08:48 PM
#5
झारखंड के क्षेत्रीय फिल्मों और अलबम में काम करने वाली रिया उर्फ ईशा आलिया की राँची -कोलकाता मार्ग पर गोली मारकर हत्या

location_on Jharkhand
access_time 29-Dec-22, 12:04 PM

More from @_अयोध्या कु.रौनियार :

भवनाथपुर जिपस रंजनी ने की कर्मियों का रोस्टर तैयार कर सभी पंचायतों को नियमित संचालित कराने की अनुशंसा.

location_on गढ़वा//भवनाथपुर
access_time 06-Nov-23, 03:26 PM

भवनाथपुर : बीएसएम कॉलेज में किसू केयर फाउंडेशन ई पुस्तकालय की हुई उद्घाटन...प्राचार्य

location_on Garhwa~~Bhawnathpur
access_time 04-Nov-23, 07:12 AM

भवनाथपुर:दुर्गा पूजा कमेटी गठन को लेकर बैठक हुई संपन्न. हिंदू रीति रिवाज के साथ मनाया जाएगा महोत्सव...

location_on भवनाथपुर। कैलान
access_time 29-Aug-22, 06:09 PM

।।कैलान पंचायत में पहुंचे बीडीओ. प्रधानमंत्री आवास पूर्ण करें वर्ना होगी करवाई।।

location_on भवनाथपुर।कैलान
access_time 26-Jul-22, 05:59 PM

झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन प्रखंड स्तरीय मासिक बैठक संपन्न.भवनाथपुर प्रखंड अध्यक्ष बने अयोध्या कुमार..

location_on भंडारिया।भवनाथपुर
access_time 25-Jul-22, 08:30 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play