Instagram
Current Pin : 822114
Loading...


पलामू की हालत आखिर कब सुधरेगी, जिले में जान जोखिम में डालकर कार्य संपन्न करते हैं पदाधिकारी।

location_on Palamu access_time 01-Oct-21, 09:38 PM

👁 577 | toll 246



News 40 Jharkhand -1.0 star
Public

पलामू में एक ऐसा कार्यालय, जहां कार्यरत पदाधिकारी अपनी जान हथेली पर रख कर कार्यालय का काम निपटाते हैं! कार्यालय में कार्यरत पदाधिकारी की शिकायतों के बाद भी उच्च अधिकारी ध्यान देने को तैयार नहीं है। झारखंड अधिविध परिषद प्रमंडलीय कार्यालय (बैरिया) मेदनीनगर स्थित कार्यालय में पदाधिकारी डर के साए में काम करने को मजबूर हैं। उच्च अधिकारियों की उदासीनता के कारण जर्जर भवन में चल रहा है काम। वर्षों पहले निर्मित कार्यालय में कार्यरत पदाधिकारी व आम जनता के लिए हादसे का सबब बना हुआ है। इतना ही नहीं कार्यरत पदाधिकारी को बाथरूम भी नसीब नहीं है जहां पर कार्यरत पदाधिकारी से बात करने पर पता चला कि किसी तरह छुप बचकर घास व झाड़ियों में जाकर अपनी नीत क्रिया से निर्मित होता हूं। साथ ही डर बना रहता है की सांप बिच्छू आकर डस ना ले। कार्यरत अधिकारी बताते हैं कि झाड़ियों में शौच करने गए। तत्पश्चात जहरीली सांप आ निकला डसने से खुद का जान बचाकर बाल बाल बचकर भागे। साथ ही पदाधिकारी ने बताए कि हम सबों की कोई सुनता ही नहीं है। जिए या मरे इससे सरकार की कोई मतलब नहीं हमें ड्यूटी करनी है। इधर कार्यरत पदाधिकारी बताते हैं कि कार्यालय में कूड़ा करकट के साथ भवन की छत से अक्सर प्लास्टर गिरता रहता है। कार्यालय की जर्जर स्थिति को देखते हुए। मोहम्मद हाशिम खां उच्च अधिकारियों से पत्राचार कर जर्जर कार्यालय को दुरुस्त करने की मांग किया गया है। फिर भी उच्च अधिकारी ने इस दिशा में कोई कारगर कदम नहीं उठाया है। इधर अधिकारी भी भवन के जर्जर होने की पुष्टि कर चुके हैं। रिपोर्ट पिंटू कुमार सिंह की।


Trending in related area :

#1
ग्राम चंदना में समाज सेवी मुजीब खान के द्वारा कब्रिस्तान से हरिजन टोला होते हुए चंदना प्राथमिक स्कूल तक मरम्मती का कार्य किया गया। ,

location_on चंदना, मंझिआंव
access_time 06-Aug-22, 08:49 PM
#2
दो दिन से रक्त के लिए परेशान महिला को रक्त उपलब्ध करा उनकी जान गुलाम ए हुसैन कमिटी सह हिंदू मुस्लिम एकता संघ के एहम सदस्य अख्तर रजा ने रक्त दान कर बचाई

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-21, 08:48 PM
#3
बिशुनपुरा में सप्तमी के दिन नवयुवक संघ महुली कला कमेटी के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाला गया।

location_on विशुनपुरा
access_time 21-Oct-23, 08:46 PM
#4
झारखंड के क्षेत्रीय फिल्मों और अलबम में काम करने वाली रिया उर्फ ईशा आलिया की राँची -कोलकाता मार्ग पर गोली मारकर हत्या

location_on Jharkhand
access_time 29-Dec-22, 12:04 PM
#5
मां काली युवा संघ के तत्वाधान में शारदीय नवरात्र के महा सप्तमी के पावन अवसर पर किया गया महा भंडारा का आयोजन

location_on Garhwa
access_time 21-Oct-23, 08:48 PM


Post News & Earn