खलारी - सोमवार को विश्व हिन्दू परिषद सह बजरंग दल खलारी के द्वारा पंचायत स्तरीय बैठक बलवंत सिंह के अध्यक्षता में खलारी पंचायत के गुलजारबाग मे किया गया। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विहिप प्रखंड अध्यक्ष मुकेश सोनी उपस्थित हुए।बैठक की सुरुवात एकात्मता मंत्र,ॐ मंत्र,विजय महामंत्र के तत्पश्चात कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए मुकेश सोनी ने कहा की कई लोग सोशल मीडिया को बहुत हल्के में लेते हैं। लेकिन मैं आप सभी को इसका परिणाम से अवगत कराता हूं हिंदू एकता के कारण ही आज व्हाट्सएप, फेसबुक पर हमारे त्योहारों और संस्कृति के बारे में चुटकुले 80% बंद हो गए एकता के कारण ही हिंदू धर्म के खिलाफ बोलने वाले 70% शांत हो गए हिंदू उतने शांत नहीं हैं जितने पहले हुआ करते थे, वे हर गलत बात का विरोध कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर ही देख लीजिए हिंदू धर्म के प्रति जागरूकता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है इसलिए धर्मनिरपेक्ष हिंदू भी अपने धर्म के बारे में सोच रहे हैं।
फिर उन्होंने और भी बातो को कार्यकर्ताओ के बीच रखा तथा संगठन का बिस्तार करते हुवे बलवंत सिंह को खलारी पंचायत का उपाध्यक्ष की घोषणा मुकेश सोनी के द्वारा किया गया।
मौके पर जिला सेवा प्रमुख अनिल यादव,विहिप प्रखंड सह मंत्री कमल शर्मा, मंत्री संजीत सिंह,सेवा प्रमुख सुनील पासवान,सुरक्षा प्रमुख रामधारी गंझू,मीडिया प्रभारी रंजीत सिंह,सत्संग प्रमुख संजय साहू,प्रेम साहू,अजय शर्मा, विजय तुरी,जितेंद्र सिंह एवं अन्य उपस्थित थे।