।
खलारी - रैयत विस्थापित मोर्चा का रिजेक्ट कॉल डंप ग्रामीण मजदूराें के साथ जनसंपर्क कर रोजी रोजगार के सवाल पर अहम चर्चा की गई।
ग्रामीण मज़दूरों ने मोर्चा के पदाधिकारियों से कहा कि कई महीनों से रिजेक्ट डंप बंद रहने के कारण उनके समक्ष रोजी रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है।
इस पर मोर्चा के अधिकारियों ने कहा कि पांच हजार टन कोयले का आवंटन हो गया है कागजी कार्यवाई पूरी होने के पश्चात लगभग 5 से 6 दिन के अंदर जल्द ही मजदूर हित में डंप चालू करने का अश्वासन सीसीएल प्रबंधन ने दिया है।
गौरतलब है कि मोर्चा का 11वां स्थापना दिवस टंडवा के मासिलौंग सीसीएल मगध क्षेत्र में मनाने को लेकर भव्य तैयारी की जा रही है।
इस पर रिजेक्ट डंप मज़दूरों के बीच आह्वान किया गया कि अपने हक और अधिकार के आवाज को बुलंद करने के लिए एकजुट होना अति आवश्यक है। साथ ही मोर्चा का 11 वां स्थापना दिवस माशिलांग टंडवा मगध क्षेत्र में सभी विस्थापित भाइयों को भारी से भारी संख्या में पहुंचने की अपील की जा रही है।
मौके पर मुख्य रूप से इक़बाल हुसैन महेंद्र कुमार जितेंद्र राम विजय महतो सूरज मुंडा विरू मुंडा पंकज राम देवनाथ महतो सरवन महतो अनिल ठाकुर जेपी महाराज मुनेश मुंडा सदिक अंसारी जावेद अली मुन्नी देवी सुमित्रा देवी आशा देवी बिराजो देवी सुगा देवी फोगनि देवी निकिता देवी सुनीता देवी समेत तमाम लोग मौजूद थे।