place Current Pin : 822114
Loading...


रैयत विस्थापित मोर्चा ने स्थापना दिवस को लेकर जनसंपर्क अभियान चलाया

location_on खलारी access_time 14-Sep-21, 07:06 PM

👁 574 | toll 371



1 check_circle 0.0 star
Public

पिपरवार।विशेष जन संपर्क अभियान के तहत रैयत विस्थापित मोर्चा का 11वां स्थापना दिवस को लेकर जोर शोर से प्रचार प्रसार किया जा रहा है और तैयारी की जा रही है। 14 सितंबर को रैयत विस्थापित मोर्चा का अशोका पिपरवार के विस्थापित प्रभावित ग्रामीणों के साथ जनसंपर्क कर मोर्चा का स्थापना दिवस भव्य बनाने को लेकर तैयारी की जा रही हैजिसके तहत आज विस्थापित के बीच जाकर आह्वान किया गया कि अपने हक और अधिकार के आवाज को बुलंद करने के लिए एकजुट होना अति आवश्यक है। साथ ही मोर्चा का 11 वां स्थापना दिवस मासीलोंग टंडवा मगध क्षेत्र में सभी विस्थापित भाइयों को भारी से भारी संख्या में पहुंचने की अपील की जा रही है।जनसंपर्क को सफल बनाने में रैयत विस्थापित मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष इकबाल हुसैन,महेंद्र गंझू,रोहण गंझू,जेपी महाराज, मोहम्मद जुल्फान, जितेंद्र राम, सूरज मुंडा, रामबालक गंझू, सचिन गंझू, जगदीश सिंह भोक्ता, विजय महतो, राजकुमार गंझू,आदित्य कुमार केसरी, मुरारी केशरी, अभिमन्यु केशरी, हरि गंजू, सिकंदर प्रजापति, बलराम साव आदि शामिल थे




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play