पिपरवार।बुधवार को झारखंड विधानसभा घेराव कार्यक्रम के दरमियान भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं, तथा महिलाओं पर झारखंड सरकार द्वारा लाठीचार्ज कराए जाने के विरोध में आज गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के निर्देशानुसार पिपरवार मंडल के कार्यकर्ता काला पट्टी लगाकर काला दिवस के रूप में मनाया गया। इसके विरोध में मंडल अध्यक्ष ने कहा इंसान को कभी अपनी बात पर घमंड नहीं करना चाहिएकुर्सी छोड़ने का तैयारी कर लीजिए। भाजपा के कार्यकर्ताओं पर जिस तरह से झारखंड सरकार ने बर्बरता से लाठी चला कर बहरामी से पीटा है । इसका कड़ा विरोध करते हैं यूं तो कोई खरीद नहीं सकता है पर जनता का प्यार और आशीर्वाद से उस कुर्सी पर भारतीय जनता पार्टी की बहुमत की सरकार बनेगी यह काला दिन आज पिपरवार भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्रा साथ ही भाजपा कार्यकर्ता आपको कुर्सी छोड़ने के लिए विवश कर देगी।