स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज कल दो दिन के जम्मू दौरे पर पहुंच रहे हैं। राहुल गांधी आज यानी 9 सितंबर को जम्मू एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे। इसके बाद वो कटरा के लिए रवाना होंगे। इस दौरान वो जगह-जगह रूक के कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे। कटरा पहुंचने के बाद राहुल गांधी माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पैदल जाएंगे। इस दौरान कांग्रेस के कई दिग्गज नेता प्रदेश के पदाधिकारी भी राहुल गांधी के साथ होंगे। वैष्णो देवी पहुंचने के बाद राहुल गांधी पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद शाम की आरती में हिस्सा लेंगे। राहुल गांधी रात में माता वैष्ण देवी के दरबार में ही आराम करेंगे। माता वैष्ण देवी का आशीर्वाद लेने के बाद राहुल गांधी वापस जम्मू लौटेंगे। 10 सितंबर को वो जम्मू में राजनीतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वो यहां पर पार्टी कार्यकर्ताओं नेताओं को संबोधित करेंगे।