place Current Pin : 822114
Loading...


भवानीपुर में मुख्यमंत्री के खिलाफ बीजेपी ने तय किए छह नाम

location_on WEST BENGAL access_time 08-Sep-21, 04:32 PM

👁 164 | toll 75



1 2.0 star
Public

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: भवानीपुर उपचुनाव के उम्मीदवार को लेकर बीजेपी की पश्चिम बंगाल इकाई की एक बैठक कोलकाता में पार्टी के राज्य मुख्यालय में हुई। बैठक में चर्चा के बाद छह उम्मीदवारों के नाम तय किए गए जिसमें से किसी एक पर मुहर लगाने के लिए इसे केंद्रीय नेतृत्व के पास भेज दिया गया है। इन छह नामों में मेघालय व त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल व वरिष्ठ नेता तथागत राय, अभिनेता रुद्रनील घोष, प्रदेश बीजेपी के उपाध्यक्ष प्रताप बनर्जी, वरिष्ठ नेता अनिर्बान गांगुली, दिनेश त्रिवेदी, वकील प्रियंका टिबडे़बाल व चुनाव बाद हुई हिंसा में मारे गए बीजेपी कार्यकर्ता अभिजीत सरकार के भाई विश्वजीत सरकार शामिल हैं।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play