Instagram
Current Pin : 822114
Loading...


।।भवनाथपुर प्रखंड कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करते सरकार से न्याय का मांग किया।।

location_on भवनाथपुर access_time 07-Sep-21, 08:10 PM

👁 444 | toll 116



1 -4.0 star
Public

भवनाथपुर। प्रखंड कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम भारतीय भुइयां विकास परिषद एवं आदिम जनजाति विकास परिषद के सयुक्त बैनर तले किया गया ।कार्यक्रम के पूर्व भवनाथपुर कर्पूरी चौक से लेकर प्रखंड कार्यालय तक हाथ में तख्ती बैनर के साथ नारेबाजी करते हुए रैली निकाला गया। रैली के बाद प्रखंड कार्यालय का घेराव किया गया ।सभा को संचालन करते हुए पिंटू राम भुइयां व मुख्य अतिथि भारतीय भुइयां विकास परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष नरेश कुमार भुइयां ने सभा कहा कि 5 साल में केवल वोट के लिए हमारे समाज के भुइंया, अगरिया, कोरवा, आदिम जनजाति मुशहर को पूछा जाता है। हमारी विकास योजना हमसे कोसों दूर है सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हैं। भूमि वन पटा देने का आश्वासन भी झूठा निकला ,वनविभाग के लोग हमारे परिवार पर झूठा मुकदमा कर घर जमीन उजाड़ रहे है कई लोग जेल में बन्द है सरकार फ्री बिजली के आश्वासन देकर लोगों को फर्जी बिल दे रही है ।नेताओ ने केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा अपने समाज के लोगों को धोखा देने का आरोप लगाया। कार्यक्रम में भारतीय भुइयां विकास परिषद एवं आदिम जनजाति विकास परिषर केंद्रीय कमेटी के बैनर तले 13 सूत्रीय मांग सरकार के नाम प्रखंड कर्मी को सौंप गया।मांग पत्र में गीता कुमारी के हत्यारों को गिरफ्तार कर फांसी दो।फादर स्टोन स्वामी की हत्या का न्यायिक जांच करो एवं मुकदमा करो, कोरवा, भुइयां,खरवार ,अगरिया,मुसहर, को जंगल जमीन से बेदखल करना बंद करो,वन अधिकार अधिनियम 2006 था 2008 तक लागू करो,वन पर आश्रित रहने वाले भुइयां,कोरवा, खरवार ,अगरिया, परिवार को वन बटा दो ,विधवा, विकलांग,वृद्धा पेंशन 1000 हजार से बढ़ाकर 5000 हजार रु प्रतिमाह लागू करो,सोनी देवी के हत्यारा बबन यादव को गिरफ्तार कर फांसी दोसहित कई मागे थी। इस मौके पर उमाशंकर बैगा, नरेश भुइयां, विजय कोरवा, सहबीर भुइयां, सुरेश कोरवा, मनु भुइयां,गोपाल कोरवा, सुदेश्वर भुइयां,संजय कोरवा,सुनील भुइयां मंगरी देवी,सरिता देवी,चिंता देवी ,प्रभावती देवी सहित सैकड़ों महिला पुरुष उपस्थित थे।


Trending in related area :

#1
ग्राम चंदना में समाज सेवी मुजीब खान के द्वारा कब्रिस्तान से हरिजन टोला होते हुए चंदना प्राथमिक स्कूल तक मरम्मती का कार्य किया गया। ,

location_on चंदना, मंझिआंव
access_time 06-Aug-22, 08:49 PM
#2
दो दिन से रक्त के लिए परेशान महिला को रक्त उपलब्ध करा उनकी जान गुलाम ए हुसैन कमिटी सह हिंदू मुस्लिम एकता संघ के एहम सदस्य अख्तर रजा ने रक्त दान कर बचाई

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-21, 08:48 PM
#3
बिशुनपुरा में सप्तमी के दिन नवयुवक संघ महुली कला कमेटी के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाला गया।

location_on विशुनपुरा
access_time 21-Oct-23, 08:46 PM
#4
झारखंड के क्षेत्रीय फिल्मों और अलबम में काम करने वाली रिया उर्फ ईशा आलिया की राँची -कोलकाता मार्ग पर गोली मारकर हत्या

location_on Jharkhand
access_time 29-Dec-22, 12:04 PM
#5
मां काली युवा संघ के तत्वाधान में शारदीय नवरात्र के महा सप्तमी के पावन अवसर पर किया गया महा भंडारा का आयोजन

location_on Garhwa
access_time 21-Oct-23, 08:48 PM

More from 1 :

भवनाथपुर जिपस रंजनी ने की कर्मियों का रोस्टर तैयार कर सभी पंचायतों को नियमित संचालित कराने की अनुशंसा.

location_on गढ़वा//भवनाथपुर
access_time 06-Nov-23, 03:26 PM

भवनाथपुर : बीएसएम कॉलेज में किसू केयर फाउंडेशन ई पुस्तकालय की हुई उद्घाटन...प्राचार्य

location_on Garhwa~~Bhawnathpur
access_time 04-Nov-23, 07:12 AM

भवनाथपुर:दुर्गा पूजा कमेटी गठन को लेकर बैठक हुई संपन्न. हिंदू रीति रिवाज के साथ मनाया जाएगा महोत्सव...

location_on भवनाथपुर। कैलान
access_time 29-Aug-22, 06:09 PM

।।कैलान पंचायत में पहुंचे बीडीओ. प्रधानमंत्री आवास पूर्ण करें वर्ना होगी करवाई।।

location_on भवनाथपुर।कैलान
access_time 26-Jul-22, 05:59 PM

झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन प्रखंड स्तरीय मासिक बैठक संपन्न.भवनाथपुर प्रखंड अध्यक्ष बने अयोध्या कुमार..

location_on भंडारिया।भवनाथपुर
access_time 25-Jul-22, 08:30 AM


Post News & Earn