स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ किए वसूली के आरोपों की जांच कर रही चांदीवाल आयोग ने वसूली के आरोप लगाने वाले मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के खिलाफ 50 हज़ार रुपए का ज़मानती वारंट जारी किया है। आयोग के वकील सिशिर हीरे ने बताया की एक वकील ने आयोग के सामने परमबीर सिंह अनुपस्थित रहते हैं जिस वजह से सुनवाई बार बार आगे बढ़ रही है इस वजह से उनके खिलाफ ग़ैरज़मानती वारंट जारी की जाए।