place Current Pin : 822114
Loading...


भारत ने श्रीलंका को 150 टन ऑक्सीजन भेजी

location_on WESTBENGAL access_time 04-Sep-21, 02:14 PM

👁 161 | toll 86



1 2.0 star
Public

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: भारत ने कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर से निपटने में श्रीलंका की मदद के लिए करीब 150 टन और ऑक्सीजन भेजी है। श्रीलंका ने कोविड-19 से होने वाली मौतों में वृद्धि और स्वास्थ्य देखभाल व्यवस्था पर बढ़ते दबाव के बीच शुक्रवार को अपना राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन 13 सितंबर तक बढ़ा दिया। कोलंबो में भारतीय उच्चायोग ने शनिवार को ट्वीट किया, ''विशाखापत्तनम तथा चेन्नई से करीब 150 टन ऑक्सीजन लेकर आ रहा जहाज कोलंबो तट पर पहुंचा।'' उसने कहा कि श्रीलंकाई राष्ट्रपति राजपक्षे से मदद के निजी अनुरोध के बाद भारत पिछले महीने के मध्य से श्रीलंका को ऑक्सीजन की तत्काल आपूर्ति कर रहा है।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play