place Current Pin : 822114
Loading...


आम्रपाली: जीएम की पत्नी ने 89 बिरहोर बच्चो को कपडे देकर बाटे मुस्कान

location_on टंडवा access_time 02-Sep-21, 07:29 PM

👁 584 | toll 272



1 check_circle 0.0 star
Public

टंडवा: सीसीएल सीएमडी की पत्नी सह अर्पिता महिला मंडल की अध्यक्षा बिमला प्रसाद के मार्गदर्शन में गुरुवार को आम्रपाली के जीएम संजय कुमार सिंह की पत्नी सह आराध्या महिला समिति अम्रपाली चन्द्रगुप्त क्षेत्र की अध्यक्षा श्रीमती रीना सिंह आम्रपाली से प्रभावित कोयद पंचायत के बिरहोर टोली पहुँचकर उनके बच्चो के होठो पर मुस्कान देने का प्रयास की। बताया गया कि अर्पिता महिला मंडल के तत्वावधान मे बिरहोर जनजाति के 89 बच्चों के बीच कपड़ो का वितरण किया गया। इसमे 6 महीने से 16 वर्ष आयु बच्चे शामिल थे। बच्चो के बीच जो कपडे बाटे गये उसमे टी शर्ट और पैट जैसे कपडे थे। इसके अलावा बच्चों को बिस्कुट और टॉफ़ी भी दिये गये। बच्चो को खुशिया बाटने के बाद जीएम की पत्नी रीना सिंह ने बताया कि सीएमडी मैडम बिमला प्रसाद के मार्गदर्शन में सामाजिक कार्य के तहत् यह कदम उठाये गये,जो आगे भी जारी रहेगा। सामग्री वितरण के दौरान कोविड-19 नियमों का पूरा पालन किये गये। इस मौके आराध्या महिला समिति की सदस्या पीओ की पत्नी कल्पना यादव, सुनीता शर्मा , ममता पांडा, और मनीषा सिंह के साथ साथ कोयद पंचायत के उपमुखिया मुखलाल साव आदि मौजूद थे।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play