place Current Pin : 822114
Loading...


रानीगंज के 5 स्कूलों में लगाया गया दुआरे सरकार कैंप

location_on WEST BENGAL access_time 31-Aug-21, 07:38 PM

👁 186 | toll 77



1 1.7 star
Public

टोनी आलम, एएनएम न्यूज़: पुरे बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देशानुसार दुआरे सरकार परियोजना के तहत कैंप लगाए जा रहे हैं। इसी क्रम मे आज रानीगंज के 5 अलग अलग स्कूलों में दुआरे सरकार का कैंप का केम्प लगया गया। इस संदर्भ में आसनसोल नगर निगम के प्रशासनिक बोर्ड के सदस्य दिव्येदु भगत ने कहा कि इस शिविर मे अन्य सुविधाओं के साथ साथ पासबुक बनाने की भी सुविधा दी जा रही है। दिव्येदु भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दिशा निर्देशो का पालन करते हुए आसनसोलनगर निगम के सहयोग से रानीगंज के पांच स्कुलो मे दुआरे सरकार के शिविर लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि लोगों का उत्साह देखते हुए दुआरे सरकार के शिविर की एक और तारीख रखी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लक्ष्मी भंडार के लिए भी महिलाए आवेदन कर सकतीं हैं। सदन कुमार सिंह ने कहा कि चुनाव से पहले ममता बनर्जी ने इस परियोजना के कार्यान्वयन का वादा किया था जिसे वह पुरा कर रही हैं।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play