place Current Pin : 822114
Loading...


मछुआरे के जाल में फंसी 8 कुंतल की मछली

location_on WESTBENGAL access_time 30-Aug-21, 11:31 AM

👁 125 | toll 67



1 1.7 star
Public

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: पश्चिम बंगाल के दीघा में रविवार को मछुआरे समुद्र में मछली पकड़ रहे थे। इसी बीच मछुआरों के जाल में दो विशालकाय मछलियां फंस गईं। सबसे बड़े आकार की एक मछली का वजन तकरीबन आठ कुंतल बताया जा रहा है। ये मछलियां स्टिंगरे प्रजाति की बताई जा रही हैं जिन्हें स्थानीय भाषा में शंकर मछली कहा जाता है। इन मछलियों को देखने के लिए भीड़ जमा हो गई। जानकारी के मुताबिक रविवार को दीघा में मछुआरों के जाल में फंसी विशालकाय मछलियां शंकर प्रजाति की हैं जिनका सेवन करना समुद्र तटीय इलाके के लोग पसंद नहीं करते। इस प्रजाति की मछलियां अधिकतर दूसरे इलाकों में भेज दिया जाता है। बताया जाता है कि सबसे बड़ी मछली, जिसका वजन तकरीबन आठ कुंतल था वह बाघा शंकर प्रजाति की थी। सबसे बड़ी मछली 40 हजार रुपये में बिकी। आठ कुंतल की इस मछली को कोलकाता की एक कंपनी ने खरीदा। इससे छोटी वाली मछली दीघा के एक स्थानीय नागरिक ने खरीदा।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play