place Current Pin : 822114
Loading...


बेंती पंचायत भवन में विस्थापितों की समस्या को लेकर बैठक

location_on पिपरवार access_time 29-Aug-21, 04:23 PM

👁 383 | toll 176



1 check_circle 0.5 star
Public

पिपरवार । विस्थापितों की एक बैठक बेंती पंचायत भवन में रामाशीष उरांव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन सहदेव उरांव ने किया। बैठक में प्रस्तावित अशोका पश्चिमी परियोजना से विस्थापित होने वाले ग्राम तोरहद, लोकइया, भालूबंद, जुलान्डीहा, चिरलोंगा, बागलता, कोलारा, सरैया से होने वाले विस्थापितों की विस्थापन समस्या की निम्नलिखित समस्याओं जैसे नौकरी, रोजगार,मुआवजा, वन पट्टा,पुनर्वास,तथा भूमिसत्यापन पर गहन चर्चा  किया गया। साथ ही यहा के ग्रामीणों को भविष्य में होने वाली समस्याओं का निदान के लिए संगठित होने व रैयत विस्थापित मोर्चा पर अपना आस्था और विश्वास बनाए रखने की बात कही। बैठक में रैयत विस्थापित मोर्चा का सदस्य बनने को लेकर यहाँ के ग्रामिणो रैयतों ने संकल्प लिया। साथ ही रैयत विस्थापित मोर्चा के केन्द्रीय उपाध्यक्ष इकबाल हुसैन ने मोर्चा के संघर्ष को विस्तार पूर्वक से लोगों को अवगत कराया। साथ ही कहा कि जल्द ही कमेटी का गठन भी किया जाएगा। इस बैठक में केंद्रीय सचिव रामचंद्र उरांव,केंद्रीय सदस्य महेंद्र गंझू,केंद्रीय सदस्य पीरु मुंडा, समाजसेवी रोहन गंझू,राजेंद्र गंझू,धनेश्वर टाना भगत,बाबूलाल टाना भगत,प्रेम ठाकुर, रामबालक गंझू,लखन गंझू,गणेश गंझू,रोहित केसरी, मिथिलेश मुकेश गंझू,विजय गंझू, रोहन गंझू,राम कुमार उरांव सुरेश उरांव,राजेश गंझू,दिलीप उरांव, मनोज उरांव,बद्री उरांव,रामजीत उरांव उपस्थित थे।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play