place Current Pin : 822114
Loading...


महाराष्ट्र के अस्पताल में आग लगने से 10 नवजातों की मौत

location_on maharasthra access_time 09-Jan-21, 10:04 AM

👁 113 | toll 36



1 2.0 star
Public

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : महाराष्ट्र के भंडारा जिला सामान्य अस्पताल में देर रात दर्दनाक हादसा नवजात शिशुओं को ठीक करने के लिए सिक न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में आग लग गई। जिसके परिणाम स्वरूप 10 नवजात शिशुओं को अपनी जान गंवानी पड़ी। इस दर्दनाक आग में 1 से 3 महीने के दस बच्चों की मौत हो गई है। हालांकि, अस्पताल के डॉक्टरों के प्रयासों के कारण 6 बच्चे बच गए। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, आग करीब 2 बजे लगी। अस्पताल के कर्मचारियों ने अचानक देर रात सिक न्यूबोर्न केयर यूनिट से धुआं निकलते देखा। उसके बाद खबर दमकल विभाग को दी गई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी। हालांकि, पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play