place Current Pin : 822114
Loading...


कजोरा हाट में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

location_on WEST BENGAL access_time 26-Aug-21, 04:01 PM

👁 145 | toll 83



1 1.7 star
Public

टोनी आलम, एएनएम न्यूज़: मानविक नामक स्वयंसेवी संस्था की पहल पर गुरुवार को कजोरा हाट में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। संगठको का दावा है कि कैंप में करीब 150 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल के विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद रहे। जिन्हें ऑपरेशन की जरूरत थी, उनकी पहचान की गई और संगठन द्वारा एक एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई और उन्हें दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुबीर मंडल ने संगठन की ओर से कहा कि स्वास्थ्य साथी कार्ड के माध्यम से इनका नि:शुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनके इस संगठन की शुरुआत कोरोना काल मे की गयी थी। आज कजोड़ा के 30 युवको के इस मानविक संगठन के सदस्य किसी भी मरीज तक स्वास्थ्य सेवाओं को पंहुचाने का काम करते हैं।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play