place Current Pin : 822114
Loading...

19 करोड़ रुपए की हेरोइन जब्त, तीन गिरफ्तार

Copied Content : No Earning

location_on WESTBENGAL access_time 26-Aug-21, 12:09 PM

👁 173 | toll 0



1 2.0 star
Public

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: पश्चिम बंगाल पुलिस के एक विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन से तीन लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 19 करोड़ रुपए मूल्य की हेरोइन जब्त की। एसटीएफ द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि एसटीएफ और जीआरपी ने बुधवार को डिब्रूगढ़-नयी दिल्ली स्पेशल राजधानी ट्रेन के एक डिब्बे में छापा मारकर मणिपुर निवासी तीन लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 3.8 किलोग्राम हेरोइन जब्त की। उन्होंने बताया कि जब्त की गई हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 19 करोड़ रुपये है और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। विज्ञप्ति में बताया गया कि इस बीच, एक अन्य अभियान में एसटीएफ ने हथियारों का व्यापार करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 50 कारतूस और 49,000 रुपये नकद जब्त किए गए।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play