place Current Pin : 822114
Loading...


उपायुक्त ने पुस्तक "एक और अयोध्या...अयोध्या पहाड़" का विमोचन शुक्रवार को समाहरणालय सभाकक्ष में किया

location_on बोकारो access_time 08-Jan-21, 08:31 PM

👁 317 | toll 178



1 0.5 star
Public

अयोध्या पहाड़ हाल के एक दशक में पर्यटन का एक बड़ा केंद्र बनकर उभरा है- लेखक दीपक सवाल .... संवाददाता-बबलु कुमार बोकारो। बोकारो के पत्रकार व लेखक दीपक सवाल की नई पुस्तक "एक और अयोध्या...अयोध्या पहाड़" का विमोचन शुक्रवार को मुख्य अतिथि उपायुक्त राजेश सिंह ने समाहरणालय के सभाकक्ष में किया। इस अवसर पर उपायुक्त श्री सिंह ने लेखक व पत्रकार को शुभकामना देते हुए कहा कि यह एक अच्छा प्रयास है। इस तरह की पुस्तकें प्रकाशित होने से लोगों को पर्यटन की ओर अधिक से अधिक आकर्षित करेगी। साथ ही बिलुप्त होती संस्कृति को बचाने और पर्यटन को बढ़ावा भी बढ़ावा मिलेगा। अयोध्या पहाड़ हाल के एक दशक में पर्यटन का एक बड़ा केंद्र बनकर उभरा है- पुस्तक के लेखक दीपक सवाल ने बताया कि यह पुस्तक झारखंड व बंगाल की सीमा पर स्थित पुरुलिया जिला के अयोध्या पहाड़ पर केंद्रित है। उन्होंने बताया कि अयोध्या पहाड़ हाल के एक दशक में पर्यटन का एक बड़ा केंद्र बनकर उभरा है। विशाल भूभाग में फैला यह पहाड़ अपने आंचल में प्राकृतिक, धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक विरासत की अनेक विशेषताओं को समेट रखा है। यहां की खासियत यह है कि पर्यटकों को यहां हर दो कदम की दूरी पर कुछ नया, कुछ रोचक और कुछ अद्भुत देखने को मिलता है। इसकी एक और विशेषता यह है कि इस पहाड़ पर लगभग 92 छोटे-बड़े गांव बसे हैं और सभी पूर्णतः आदिवासी बहुल गांव हैं। यह स्थल जनजातियों की मूल संस्कृति का अद्भुत और बेजोड़ नमूना है। इन सभी गांवों की जीवन शैली, समाज संरचना, सांस्कृतिक मूल्य, या यूं कह लें कि पूरी संस्कृति आदिवासियत का जीवंत उदाहरण बना हुआ है। बुद्ध पूर्णिमा के दिन मनाया जाने वाला शिकार उत्सव यहां का मूल उत्सव है। हर वर्ष करीब ढाई-तीन लाख लोग इसमें शामिल होते है। उन्होंने बताया कि इस लघु पर्वतममाला की विशेषता यह है कि यहां कुछ दिन का समय व्यतीत करने के लिए सारा कुछ मौजूद है। डैम, पहाड़, झरने, घाटियां, मंदिर समेत वह सब-कुछ, जो एक प्रकृति प्रेमी अथवा पर्यटक को चाहिए. पहाड़ पर 7 डैम बने हैं। इसमें पन बिजली घर भी स्थापित है। यही कारण है कि यह पर्यटन का विशेष केंद्र बन चुका है। साथ ही बताया कि अयोध्या पहाड़ पर कोई पुस्तक नहीं होने के कारण पर्यटकों की परेशानी को देखते हुए यह पुस्तक तैयार की गई है। पुस्तक विमोचन के दौरान उप विकास आयुक्त जयकिशोर प्रसाद, अपर नगर आयुक्त शशिप्रकाश झा, सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे।


Trending in related area :

#1
टंडवा के उपप्रमुख बबलू सागर मुंडा पर हुआ जानलेवा हमला, गोली लगने से उनका निजी सुरक्षाकर्मी हुआ घायल

location_on खलारी
access_time 29-Sep-21, 08:09 PM
#2
"सहारा इंडिया अब लीलने लगी जिंदगियां" सहारा इंडिया के एजेंट गणेश नोनिया की मौत के चार माह बाद अब एजेंट की पिटाई से खाताधारक की मौत

location_on Gomia
access_time 30-Mar-22, 12:51 PM
#3
स्वांग हवाई अड्डा में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का कंकाल रूपी शव, क्षत-विक्षत हालत में होने से नहीं हुई शिनाख्त

location_on Gomia
access_time 17-Nov-22, 09:45 AM
#4
आईईएल पुलिस ने दहेज उत्पीड़न मामले में फरार वारंटी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

location_on Gomia
access_time 09-Jan-21, 11:48 PM
#5
पीएनबी सुरही में लगा लोन मुक्ति शिविर

location_on Nawadih
access_time 02-Feb-21, 08:32 PM

More from 1 :

झारखंड में एक गांव है, जहां बरसो पानी जोर से कहने और ताली बजाने पर बारिश होने लगती है, वैज्ञानिक भी इस रहस्य को नहीं सुलझा सके

location_on हजारीबाग
access_time 21-Feb-25, 09:31 AM

स्वर्गीय सुधीर महतो के निधन से गांव ने एक अनुभवी, कुशल, और योग्य व्यक्ति को खो दिया- मंत्री योगेन्द्र प्रसाद

location_on कसमार
access_time 10-Dec-24, 09:47 PM

गोमिया विधायक योगेन्द्र प्रसाद को मंत्री बनाने का मांग झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष सह मिडिया प्रभारी बिक्की महतो ने किया

location_on पेटरवार
access_time 01-Dec-24, 08:12 PM

सहायक अध्यापक एवं झामुमो के सक्रिय एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता के निधन समाचार सुन अंतिम दर्शन करने श्मशान घाट पहुंचे गोमिया विधायक

location_on कसमार
access_time 29-Nov-24, 09:58 PM

दिव्यांगों के सतत विकास हेतु समेकित प्रयास की जरूरत: अमर बाउरी

location_on बोकारो
access_time 05-Oct-24, 06:41 PM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play