टोनी आलम, एएनएम न्यूज़, दुर्गापुर : अवैध वाहन पार्किंग के खिलाफ महकमा प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की। दुर्गापुर के सिटि सेंटर मे स्थित महकमा अदालत के सामने अवैध तरीके से पार्किग किए गए बाईको पर पुलिस ने ताला जड़ दिया। दुर्गापुर के प्राणकेन्द्र सिटि सेंटर मे कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक दफ्तर हैं जहां रोज़ाना हजारों लोग आते हैं। मगर अवैध रुप से पार्किग मे रखे गए वाहनों के कारण दफ्तरो मे आने वाले लोगों को परेशानी होती है। पार्किंग के लिए जगह निर्धारित होने के बावजूद लोग सड़क के किनारे वाहनों को पार्क कर देते हैं। महकमा शासक अर्घ्य प्रसुन काजी ने कहा कि लंबे समय से लोगों से अनुरोध करने के बाद भी अवैध पार्किंग को रोकने मे कामकाजी नही मिल रही थी। वही आज अवैध पार्किंग मे खड़ी गाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई कर लोगों को सावधान किया गया। इसके बाद भी अगर लोग नहीं माने तो कानुनी कार्यवाई की जाएगी।