place Current Pin : 822114
Loading...

कल्याण सिंह को पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Copied Content : No Earning

location_on Westbengal access_time 22-Aug-21, 01:22 PM

👁 182 | toll 0



1 1.7 star
Public

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में मेरे पास शब्द नहीं हैं। कल्याण सिंह जी जमीन से जुड़े बड़े राजनेता कुशल प्रशासक होने के साथ-साथ एक महान व्यक्तित्व के स्वामी भी थे। उत्तर प्रदेश के विकास में उनका योगदान अमिट है। शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ओम शांति! इसी के साथ पीएम मोदी ने यह भी कहा कि कल्याण सिंह जी समाज के कमजोर वंचित वर्ग के करोड़ों लोगों की आवाज थे। उन्होंने किसानों, युवाओं महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनगिनत प्रयास किए। उनका समर्पण सेवाभाव लोगों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा। भारत की सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध करने में कल्याण सिंह जी ने अहम भूमिका निभाई। देश की हर पीढ़ी इसके लिए उनकी आभारी रहेगी। भारतीय मूल्यों में वे रचे-बसे थे अपनी सदियों पुरानी परंपरा को लेकर उन्हें गर्व था।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play