स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : देश में कोरोना टीकाकरण जल्द शुरू होने वाला है, लेकिन इसे पहले सरकार कोरोना वैक्सीनेशन का तीसरा पूर्वाभ्यास आज कर रही है। जिसका दौरा करने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन तमिलनाडु पहुंचे। बीते 28 दिसंबर और 29 दिसंबर को चार राज्यों में पूर्वाभ्यास किया गया था। इसके बाद 2 जनवरी को सभी राज्यों के 285 जिलों में पूर्वाभ्यास किया गया।