Instagram
Current Pin : 822114
Loading...

10 साल तक नागपुर में रहा अफगान नागरिक तालिबान में शामिल

Copied Content : No Earning

location_on WEST BENGAL access_time 21-Aug-21, 12:34 PM

👁 150 | toll 0



1 1.7 star
Public

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: भारत में अवैध रूप से रह रहा एक अफगान नागरिक, जिसे इस साल नागपुर से डिपोर्ट किया गया था, वो तालिबान में शामिल हो गया है और उसकी राइफल पकड़े हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है। नागपुर पुलिस का कहना है कि भारत में बिना दस्तावेजों के रहने वाले एक अफगान नागरिक नूर मोहम्मद को जून में अफगानिस्तान भेज दिया गया था। पुलिस ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि नूर मोहम्मद निर्वासन के बाद तालिबान में शामिल हो गया, क्योंकि बंदूक थामे उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है. हालांकि उन्होंने कहा कि वह वहां क्या कर रहा है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है और यह भी फिलहाल नहीं बताया जा सकता कि तस्वीर में दिख रहा शख्स नूर मोहम्मद ही है।




Post News & Earn