स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बकवास बहस छिड़ी हुई है। इस बहस के बाद पाकिस्तानी एक्ट्रेस मेहविश हयात चर्चा में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर मेहविश हयात की ब्रा के रंग पर बहस हो रही है। कोई उनकी ब्रा के रंग को हरा बता रहा है, तो कोई काला और कोई ग्रे। जिसके बाद महविश हयात ने इंस्टाग्राम पर अपनी स्वतंत्रता दिवस पोस्ट में उनकी ब्रा के रंग पर टिप्पणी करने वाले ट्रोलर्स को फटकार लगाई है।
ट्रोलर्स को जवाब देते हिए महविश ने लिखा- 'कुछ लोगों के कमेंट देखकर निराश हूं। ये लोग मेरी ब्रा के रंग पर बहस कर रहे हैं। काला, भूरा या हरा। इससे आपका कोई लेना-देना नहीं है। अल्लाह के लिए ऐसा न करें। मैं ये सलाह देना चाहती हूं कि और भी बड़े मसले हैं, जिन पर बहस होनी चाहिए। इस ऊर्जा को और बेहतर जगह लगाना चाहिए।' दरअसल, मेहविश हयात ने पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक तस्वीर शेयर की। व्हाइट कलर का कुर्ता पहने मेहविश ने हाथ में पाकिस्तान का झंडा पकड़ा हुआ था। उनके कुर्ते से ब्रा का रंग झलक रहा था। इसके बाद यूजर्स उनकी ब्रा के रंग पर बहस करने लगे।