स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: न्यूजीलैंड में अब 12 से 15 साल के किशोरों को कोरोना वैक्सीन लगाए जाने पर विचार किया जा रहा है। अब तक केवल 16 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोगों को वैक्सीन लगी। बढ़ते डेल्टा वेरिएंट को ध्यान में रखकर यहां सख्त लॉकडाउन लगा है। 6 महीने में पहली बार यहां पर डेल्टा वेरिएंट का पहला मामला मिला। यहां पर 11 नए मामलों को मिलाकर कुल 21 मामले हुए।