स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में अपने हक और अधिकार के लिए महिलाएं सड़क पर उतर आयी, लेकिन सबसे बड़ी और हैरानी की बात ये है कि महिलाओं का ये विरोध-प्रदर्शन तालिबानी लड़ाके के सामने हुआ है। यह छवि न केवल अफगानिस्तान में असामान्य है, बल्कि देश जिस संघर्ष की स्थिति से गुजर रहा है, उसे देखते हुए यह बहुत साहसी है।
कहा जाता है कि जिन तालिबानी लड़ाकों के सामने महिलाएं बोलने तक की हिम्मत नहीं कर सकती, वो उनके सामने प्रदर्शन कर रही है। माना जा रहा है कि तालिबानी महिलाओं के प्रति खुद को उदार दिखाने की कोशिश कर रहा है।