place Current Pin : 822114
Loading...


पूर्व मुखिया रामदास सिंह का निधन, खलारी में शोक

location_on खलारी access_time 17-Aug-21, 08:33 PM

👁 937 | toll 684



1 check_circle 0.0 star
Public

खलारी : खलारी प्रखंड अंतर्गत हुटाप पंचायत के पूर्व मुखिया 81 वर्षीय रामदास सिंह नहीं रहे। रामदास सिंह का निधन सोमवार देर रात खलारी बाजारटांड़ स्थित उनके आवास पर हो गया। वे काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। रामदास सिंह दो बार हुटाप पंचायत के मुखिया रहे। वर्ष 1978 में अंतिम बार मुखिया चुने गए तथा 2010 तक मुखिया रहे। हुटाप पंचायत आज खलारी और हुटाप दो पंचायत में बंटा है। अपने सामाजिक जीवन में उन्होंने खूब लोकप्रियता हासिल की। जनप्रतिनिधि के अलावा वे अस्सी के दशक में यूथ कांग्रेस के रांची जिला अध्यक्ष भी रहे। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की रांची में आयोजित एक आमसभा में अपने दिए भाषण से रामदास सिंह ने इंदिरा गांधी का भी ध्यान आकृष्ट किया था। संजय गांधी से भी इनकी नजदीकियां रही। वे रामप्रसन्नाचार्य सर्वांगीण विकास केंद्र, देवी मंदिर हुटाप के संस्थापक सदस्य थे। जबतक वे स्वस्थ रहे सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेते रहे। अपने पीछे दो पुत्र श्रीकांत सिंह व संजय सिंह तथा एक पुत्री छोड़ गए हैं। मंगलवार को दामोदर नदी के तट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। मुखाग्नी उनके जयेष्ठ पुत्र श्रीकांत सिंह ने दी। उनके निधन पर खलारी में लोगों ने शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वालों में गिरिधर मिश्रा, चितरंजन राय, रमानाथ सिंह, धर्मेंद्र सिंह, नागदेव सिंह, कृष्णा रजक, विनोद वर्मा, गुलु सिंह, राजेश सिंह, मनोज गोयल, द्वारिका अग्रवाल, अर्जुनप्रसाद गुप्ता, शिवचन्द प्रसाद, महेश मुंडा, सुनील सिंह, आनंद अग्रवाल आदि शामिल हैं।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play