राहुल पासवान, एएनएम न्यूज़, आसनसोल : आसनसोल नार्थ थाना क्षेत्र के कल्ला माजी पाड़ा में एक बंद पत्थर खदान में स्थानीय दो युवतियां के कूदने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। इस घटना से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। स्थानीय बिरेंद्र यादव की पुत्री नीशा कुमारी और जनार्दन यादव की पुत्री सिम्पी कुमारी के खदान में कूदने की बात कही जा रही है। सूचना पाकर मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से खदान में तलाशी अभियान चला रही है। थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। साथ ही मौके पर फायर ब्रिगेड भी पहुंची तथा पुलिस उन्हें निकालने का प्रयास कर रही है। वहीं गोताखोर को बुलाया गया है। वह दोनों खदान में क्यों कूदी इसे लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चायें हो रही है।