टोनी आलम,एएनएम न्यूज़,रानीगंज: ईसीएल के कुनुस्तोरिया एरिया अंतर्गत नार्थ सीआरसोल ओसीपी में कार्यरत कोयला मजदूर शनिवार से ओसीपी का उत्पादन ठप कर आंदोलन पर है। कोयला कर्मचारी अंतुलाल गोप ने बताया कि खदान प्रबंधन गलत प्लानिंग से कोयला उत्पादन का कार्य कर रहा है जो बेहद खतरनाक है। बताया कि महज दो साल पहले फिर से लेकर दीपू तक जाने के लिए 48 लाख के लागत से पक्की सड़क का निर्माण किया गया था। सड़क के दोनों ओर डंपिंग ग्राउंड बना दिया गया है जिस कारण सड़क बर्बाद हो गयी है। इतने जोखिम में तमाम कोयला कर्मचारी कार्य करते है, फिर भी कर्मचारियों पर कामचोरी का आरोप लगाया जाता है तथा नुकसान का हवाला देकर हमारे रविवार की हाजिरी बंद कर दी गई है जबकि प्रबंधन के साथ मजदुर यूनियनो के समझौते के मुताबिक रविवार की हाजरी बंद नही की जा सकती।
वहीं दूसरी तरफ प्रबंधन के गलत प्लानिंग के कारण पहले से किए गए कार्य को फिर से दूसरी बार करना पड़ रहा है ऐसा करने में ईसीएल को करोड़ों रुपए का नुकसान सहना पड़ेगा जिसका असर हम मजदूरों की जेब पर पड़ेगा एवं कंपनी को भी नुकसान सहना पड़ेगा। कहा कि जब तक खदान में सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया जाता एवं हमारे संडे की हाजिरी चालू नहीं की जाती हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा।