स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : नए साल के साथ साथ बॉलीवुड स्टार ने सरप्राइज़ का सिलसिला शुरू हो गया है। जी हाँ अब खबर आ रही है की सिंगर गुरु रंधावा ने सगाई कर ली। दरअसल गुरु रंधावा के सोशल मीडिया पोस्ट से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि गुरु किसी मिस्ट्री गर्ल संग शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए गुरु ने कैप्शन में लिखा, “नया साल, नई शुरुआत।”